{"_id":"5cfd49d2bdec2207514f4ab0","slug":"156010337014-ambedkar-nagar-news80","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम पर अभद्र टिप्पणी में लाइनमैन निलंबित, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सीएम पर अभद्र टिप्पणी में लाइनमैन निलंबित, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम पर अभद्र टिप्पणी में लाइनमैन पर केस दर्ज, निलंबित
अंबेडकरनगर। मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में भीटी विद्युत उपकेंद्र पर तैनात एक लाइनमैन के विरुद्घ भीटी पुलिस ने गंभीर धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज होते ही अधिशाषी अभियंता ने लाइनमैन को निलंबित कर दिया है।
सम्मनपुर के छितौनिया निवासी जितेंद्र कुमार दुबे के घर की बिजली शनिवार को खराब हो गई। उन्होंने भीटी उपकेंद्र पर तैनात लाइनमैन लालचंद के मोबाइल पर फोन किया।
लाइनमैन से गड़बड़ी दूर करने का अनुरोध किया। कहा कि ऐसा शासन का निर्देश है कि उपभोक्ताओं के घर की लाइन में फाल्ट होने पर लाइनमैन उसे दुरुस्त करेंगे।
जितेंद्र की इस दलील से लाइनमैन भड़क गया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लेकर अभद्र शब्दों का प्रयोग करने लगा। जितेंद्र के विरोध करने पर लाइनमैन ने उन्हें भी जातिसूचक गालियां दीं।
विज्ञापन
इसकी शिकायत जितेंद्र ने भाजपा नेताओं से की। संबंधित कॉल रिकार्डिंग भी सुनाई। इसके बाद भाजपा नेताओं की दखल पर जितेंद्र ने रविवार को थाने पहुंचकर मामले में तहरीर दी।
पुलिस ने आरोपी लाइनमैन के विरुद्घ मुकदमा दर्ज किया है। इसी बीच मामले की जानकारी होते ही अधिशासी अभियंता वीके पटेल ने लाइनमैन लालचंद्र को निलंबित कर दिया। एसओ बंशराज पांडेय ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।