फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ट्रैक्टर से बाइक सवार युवक, तो पिकअप से कुचलकर महिला की मौत्

ट्रैक्टर से बाइक सवार युवक, तो पिकअप से कुचलकर महिला की मौत्

Sat, 27 Apr 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर से बाइक सवार युवक, तो पिकअप से कुचलकर महिला की मौत्
अंबेडकरनगर। पत्नी व मासूम पुत्री समेत भतीजे के साथ शुक्रवार देर शाम बाइक से घर जा रहे युवक को पट्टी चौराहा के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली ने रौंद दिया। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीनों को गंभीर चोटें आईं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद महिला व भतीजे को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर अन्य मार्ग हादसों में एक महिला व एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


जलालपुर कोतवाली अंतर्गत सेठापुर गांव निवासी रक्षाराम (32) पुत्र रामजियावन शुक्रवार देर शाम अपनी पत्नी सुशीला (30), पुत्री पायल (5) व भतीजे दिव्यांशु (6) पुत्र चंद्रभूषण के साथ बाइक से जलालपुर से घर जा रहा था। बताया जाता है कि गांव के निकट पहुंचने पर उधर से गुजर रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इससे सभी को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन


जब तक इर्दगिर्द मौजूद लोग मौके पर पहुंचते, तब तक चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर अंधेरे का लाभ उठाकर भाग खड़ा हुआ। गंभीर दशा में चारों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने रक्षाराम को मृत घोषित कर दिया। सुशीला व दिव्यांशु की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मनपुर थाना अंतर्गत कटुई ग्राम पंचायत के बड़ा पुरवा निवासी सफीउल्लाह (30) शनिवार दोपहर अपनी पत्नी रवीना खातून (27) के साथ बाइक से टांडा जा रहा था। बताया जाता है कि अकबरपुर विकास खंड कार्यालय के निकट तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। बाइक से गिरने के बाद वाहन से कुचलकर रवीना की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि सफीउल्लाह बाल बाल बच गया।


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार जलालपुर कोतवाली अंतर्गत अशरफपुर मजगवां गांव निवासी रवि प्रकाश उर्फ मुन्नू (45) पुत्र रामलखन शुक्रवार देर शाम बाइक से अपने ससुराल सुल्तानपुर जनपद के कल्याणपुर जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह जमालपुर गांव के निकट पहुंचा, तो इसी बीच अचानक सामने आए ठेले से टकरा गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed