फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   पेट्रोलपंप मालिक उमेद के पास नगदी है सिर्फ 45 हजार

पेट्रोलपंप मालिक उमेद के पास नगदी है सिर्फ 45 हजार

Tue, 23 Apr 2019 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोलपंप मालिक उमेद के पास नगदी है सिर्फ 45 हजार
अंबेडकरनगर। कांग्रेस प्रत्याशी उमेद निषाद से ज्यादा नगदी उनकी पत्नी कंचन के पास है। मंगलवार को नामांकन के साथ उमेद द्वारा दाखिल किए गए शपथपत्र के अनुसार उनके पास 45 हजार रुपये नगद हैं, तो वहीं उनकी पत्नी के पास 49 हजार रुपये हैं। पुत्री कोमल के पास 25 हजार, तो दूसरी पुत्री तेजस्वनी के पास 20 हजार नगद हैं। माता रामकली ने भी 20 हजार नगद रखे हुए हैं। उमेद दिल्ली में पेट्रोलपंप के मालिक भी हैं। वे इंटर पास हैं।
विज्ञापन


नई दिल्ली के द्वारिका गुरु सर्विस स्टेशन में बंधपत्र/डिवेंचर शेयर आदि के तौर पर उमेद का 43 लाख 50 हजार रुपये लगा हुआ है। पत्नी समेत अन्य आश्रितों के पास इनमें से कुछ भी नहीं है। उमेद के पास एक अंगूठी, दो सोने की चेन तथा हीरे की एक अंगूठी भी है। सेंट्रल बोर्ड सेकेंड्री एजुकेशन नई दिल्ली से वर्ष 1984 में उमेद को इंटरमीडिएट की डिग्री हासिल है। इसके आगे की किसी डिग्री का उल्लेख उन्होंने अपने शपथपत्र में नहीं किया है।
विज्ञापन


उमेद ने आयकर विवरण के आधार पर बताया है कि उनकी वार्षिक आय वर्ष 2017-18 में 12 लाख 87 हजार 76 रुपये रही है, जबकि पत्नी कंचन की वार्षिक आय 10 लाख 31 हजार 242 रुपये है। एक पुत्री कोमल की वार्षिक आय भी 4 लाख 99 हजार 480 रुपये दाखिल की गई है। शपथ पत्र के अनुसार उमेद के पास लगभग सवा 6 करोड़ की संपत्ति है, तो वहीं उनकी पत्नी के पास लगभग ढाई करोड़ की संपत्ति है। उमेद पर बैंकों से 24 लाख 56 हजार 600 रुपये का ऋण भी चला आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उमेद की पत्नी के नाम चितरंजन पार्क कालिका जी नई दिल्ली में प्लाट है, तो वहीं नई दिल्ली के ही कुकरैल रोड पर भी एक दुकाननुमा प्लाट है। शपथ पत्र में पति व पत्नी के नाम से नई दिल्ली के द्वारिका सेतु इलाके के सेक्टर नंबर पांच में लगभग 70 लाख कीमत के संयुक्त प्लाट का उल्लेख किया गया है।

इंटर तक हैं शिक्षित
शपथपत्र के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी इंटरमीडिएट तक शिक्षित हैं। उन्होंने नई दिल्ली के सेंट्रल बोर्ड सेकेंड्री एजुकेशन से वर्ष 1984 में इंटरमीडिएट की डिग्री हासिल की है।


हीरे की है एक अंगूठी
उमेद के पास हीरे की एक अंगूठी है, जबकि सोने की दो चेन भी है। उमेद ने शपथ पत्र में बताया कि उनके पास सोने की भी एक अंगूठी है। इन गहनों की कुल कीमत लगभग 7 लाख रुपये है।

2019 में उमेद की हैसियत
नगद- 45 हजार
वार्षिक आय- 12 लाख 87 हजार 76 रुपये
बीमा पालिसी, शेयर- 25 लाख 10 हजार
कुल चल संपत्ति- 1 करोड़ 2 लाख
कुल अचल संपत्ति- 6 करोड़ 15 लाख
कुल योग- 7 करोड़ 17 लाख
देनदारी- 24 लाख 56 हजार 600 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed