{"_id":"5cb611f2bdec22140b20b410","slug":"155543609011-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में हमला, दंपति हुए गंभीर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूमि विवाद में हमला, दंपति हुए गंभीर घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूमि विवाद में दंपती पर जानलेवा हमला, दोनों गंभीर
अंबेडकरनगर। भूमि विवाद को लेकर सोमवार देर शाम कुछ लोगों ने दंपती पर लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को भीटी सीएचसी से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
भीटी थाना क्षेत्र के चंदौका गांव निवासी जयप्रकाश दुबे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार देर शाम विपक्षी उसके घर के सामने स्थित आबादी की भूमि पर जेसीबी लगाकर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे।
विरोध करने पर विपक्षियों ने जयप्रकाश के पिता राम गंभीर व मां सरस्वती पर लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। इससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से दोनों लोगों को बेहोशी की हालत में सीएचसी भीटी ले जाया गया।
विज्ञापन
वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। इंस्पेक्टर वंशराज पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।