फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   महिला का घर ढहाने में दो पुत्रों समेत पिता हिरासत में

महिला का घर ढहाने में दो पुत्रों समेत पिता हिरासत में

Fri, 05 Apr 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
महिला का घर ढहाने में दो पुत्रों समेत पिता हिरासत में
टांडा (अंबेडकरनगर)। नगर के मोहल्ला हयातगंज हनुमानगढ़ी के पास शुक्रवार दिन में एक महिला के आवास को धराशायी कर देने का मामला सामने आया। महिला ने आरोप लगाया कि उसे व उसकी पुत्री को मार पीट कर घर से बाहर कर दिया गया। पुलिस ने मामले में आरोपी भाजपा नेता व उसके दो पुत्रों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


हनुमानगढ़ी मोहल्ले की निवासिनी फूला देवी के अनुसार उनका पुश्तैनी मकान है। इसमें वह दशकों से अपने परिवार के साथ रह रही है। उसके पति व पुत्र का निधन हो गया है। इसे देखते हुए कुछ लोगों ने पुलिस से मिलकर मकान कब्जा करने की रणनीति बना ली। आरोप है कि शुक्रवार को दिन में 11 बजे अचानक एक भाजपा नेता कुछ लोगों के साथ पहुंचे और आगे का कच्चा मकान गिराकर धराशायी कर दिया। जब वृद्धा फूलादेवी व उसकी पुत्री राजकुमारी ने विरोध किया तो दोनों को मारा पीटा गया, ओर घर से बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन


मामले की सूचना सीओ केके मिश्र तक पहुंची तब जाकर टांडा कोतवाली पुलिस हरकत में आयी। सीओ के निर्देश पर पुलिस ने भाजपा नेता रामअचल गौड़ व उसके पुत्र रमेश कुमार, विजय कुमार के विरुद्घ शांतिभंग की कार्रवाई की। उधर भाजपा नेता रामअचल गौड़ के अनुसार भूखंड व भवन उनका है। उस पर अवैध कब्जा किया गया है। उन्होंने कोई घर नहीं ढहाया है। मनगढ़ंत आरोप लगाए जा रहे हैं। उधर टांडा कोतवाल रामलखन पटेल ने बताया कि दोनों के बीच न्यायालय में विवाद चलने की खबर है, लेकिन कोई प्रमाण नहीं दे सके। शुक्रवार को घर का एक हिस्सा ढहाने के चलते रामअचल गौड़ व उनके पुत्रों को हिरासत मेें लिया गया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed