फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   कोटे के विवाद में हुई मारपीट में 10 के विरुद्घ केस दर्ज

कोटे के विवाद में हुई मारपीट में 10 के विरुद्घ केस दर्ज

Sun, 24 Mar 2019 07:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
कोटे के विवाद में हुई मारपीट में 10 के विरुद्घ केस दर्ज
कोटे के विवाद में हुई मारपीट में 10 के विरुद्ध केस दर्ज
विज्ञापन

बसखारी। स्थानीय थाना क्षेत्र के इमादपुर गांव में लगभग तीन माह पूर्व कोटा चयन के दौरान उपजे विवाद के मामले में शनिवार देरशाम पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर 10 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार इमादपुर गांव में बीते वर्ष 30 दिसंबर को कोटे के चयन के लिए गांव के प्राथमिक विद्यालय पर ग्रामवासी इकट्ठा हुए थे। कोटा चयन स्थगित होने के चलते गांव के संदीप सिंह गांववासियों के साथ वापस अपने घर जा रहे थे। आरोप है कि इस दौरान रास्ते में एक ट्यूवेल पर गांव के ही दिग्विजय सिंह उर्फ बब्लू व दुर्ग विजय सिंह उर्फ डब्लू एवं उनकी बहन रंजना व माता विद्यावती ने लाठी डंडा व ईट पत्थर लेकर हमला कर दिया। हमले में गांव की हंसा देवी घायल हो गई। गांव के देवेंद्र प्रताप सिंह, दीपक उर्फ मंटू सिंह, जितेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह व रामजीत सिंह मौके पर पहुंच गए तथा लाठी डंडे से संदीप सिंह की पिटाई करने लगे। इससे संदीप को गंभीर चोटें आ गई। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में दी थी, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। इस पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। एसओ जेपी सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर 10 लोगों के विरुद्ध मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed