{"_id":"5c82a7a2bdec2214074be77e","slug":"1552066560164-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी कर बैंक खाते से निकाले 64 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धोखाधड़ी कर बैंक खाते से निकाले 64 हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। धोखाधड़ी कर महिला के खाते से 64 हजार रुपये निकाले जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत बैंक शाखा पबंधक से करने के साथ ही केस दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी है।
जलालपुर थाना अंतर्गत कन्नूपुर निवासिनी चंद्रावती देवी का जलालपुर नगर स्थित इंडियन बैंक ऑफ इंडिया में खाता है। महिला के अनुसार उसके पास न तो एटीएम है और न ही पासबुक। इसके चलते वह शुक्रवार सुबह पैसा निकालने बैंक पहुंची। विड्रॉल फार्म भरकर जब वह काउंटर पर पहुंची, तो उसे जानकारी दी गई कि खाते में पर्याप्त राशि नहीं है। कर्मचारी ने बताया कि विगत फरवरी माह में उसके खाते से 64 हजार रुपये निकले हैं।
यह सुनकर महिला सन्न रह गई। कहा कि जब उसने धननिकासी की ही नहीं, तो कैसे 64 हजार रुपये निकल गए। महिला ने इसकी शिकायत शाखा प्रबंधक से करने के साथ ही केस दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी। उधर शाखा प्रबंधक आनंद कुमार ने बताया कि आधार कार्ड के माध्यम से धननिकासी की गई है। जांच कराई जा रही है कि किस आधार कार्ड से राशि निकली है। प्रभारी थानाध्यक्ष नीरज सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।