फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   आगामी वितीय वर्ष में साढ़े 16 करोड़ से नगर पालिका के विकास का तैयार हुआ खाका

आगामी वितीय वर्ष में साढ़े 16 करोड़ से नगर पालिका के विकास का तैयार हुआ खाका

Thu, 07 Mar 2019 02:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
आगामी वितीय वर्ष में साढ़े 16 करोड़ से नगर पालिका के विकास का तैयार हुआ खाका
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। नगर पालिका परिषद जलालपुर में बुधवार को वर्ष 2019 -20 के वार्षिक बजट एवं अनुमानित आय व्यय को लेकर सभासदों की बैठक हुई। अध्यक्ष फरजाना खातून की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मौजूदा वित्तीय वर्ष के आय व्यय का ब्यौरा न दिए जाने पर काफी गहमा गहमी रही। बाद में नगर पालिका अध्यक्ष व अधिशाषी अधिकारी के हस्तक्षेप से मामला शांत हो सका। इसके बाद विकास कार्यों के मुद्दे पर चर्चा आगे बढ़ी। लगभग 17 करोड़ रुपये के आय व करीब साढ़े 16 करोड़ रुपये की खर्च से नगर पालिका के विकास का खींचा गया खाका।
विज्ञापन


अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार ने वर्ष 2019-20 के आय व्यय का बजट प्रस्तुत किया। इसका उपस्थित 24 सदस्यों में से 13 सदस्यों ने यह कहते हुए विरोध किया कि पहले वर्ष 2018-19 के आय व्यय का विवरण दिया जाए। परंतु कार्यालय द्वारा वर्ष 2018-19 का आय व्यय का विवरण नहीं दिया गया। इसके चलते सदन में खूब हंगामा हुआ। पक्ष व विपक्ष के सभासदों के बीच काफी देर तक बहस चली। हालांकि बाद में अधिशासी अधिकारी ने हस्तक्षेप पर सभासदों को शांत कराया। बाद में वर्ष 2019-20 के टैक्सी स्टैंड नीलामी एवं अंबेडकर पार्क के सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव का अनुमोदन हुआ।
विज्ञापन


गौरतलब है कि नगर पालिका परिषद ने वर्ष 2019-20 की आय के लिए 16 करोड़ 98 लाख 68 हजार की अनुमानित आय तथा 16 करोड़ 53 लाख रुपये के व्यय का बजट प्रस्तुत किया। अंत में 45 लाख 68 हजार रुपये अनुमानित बचत होने की जानकारी दी। बताया कि बीत रहे वित्तीय वर्ष के आय का 1 करोड़ 90 लाख रुपये अवशेष है, जो आगामी वित्तीय वर्ष में विकास कार्यों में खर्च होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिशाषी अधिकारी ने गृहकर में 6 लाख, स्टांप शुल्क से 16 लाख, टैक्सी स्टैंड से 65 लाख, ठेकेदार की जमानत से 10 लाख, जल मूल्य बकाया से 15 लाख, दाखिल खारिज भवन निर्माण प्रतिलिपि, जन्म मृत्यु से 26 लाख 60 हजार, राज्य वित्त आयोग से 8 करोड पचास लाख, 14 वें वित्त से 3 करोड, आदर्श नगर योजना से 7 लाख, जल निकासी के लिए 80 लाख, सोलर योजना के लिए 80 लाख आय के बारे में बताया, जबकि व्यय के बारे में कर्मचारियों के वेतन, पेंशन, अवकाश व नगदी आदि पर 1 करोड़ 22 लाख, कंटीजेंसी में 21 लाख 50 हजार, जल सम्पूर्ति फ्रीजर में 72 लाख, पथ प्रकाश, विद्युत लाइन विस्तार, सोलर लाइट, एलईडी आदि पर 1 करोड़ 60 लाख, सफाईकर्मी, जनस्वास्थ्य, आउटसोर्सिंग, संविदा कर्मियों पर 3 करोड़ 65 लाख, सड़क, नाली, खड़ंजा, इंटरलॉकिंग, पुलिया, भवन निर्माण, आदर्श नगर योजना स्थापना आदि पर 8 करोड़ 20 लाख रुपए का अनुमानित खर्च दिखाया गया है।


इसी तरह नगर पालिका के विकास के लिए कई अन्य मदों में भी खर्च दिखाया गया। इस मौके पर सभासद आशाराम मौर्य, शीतल सोनी, नवी अहमद, मेराज आलम व संतोष सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed