फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   सरसों के खेत में बेहोशी की दशा में मिला युवक, सनसनी

सरसों के खेत में बेहोशी की दशा में मिला युवक, सनसनी

Fri, 01 Mar 2019 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
सरसों के खेत में बेहोशी की दशा में मिला युवक, सनसनी
कोतवाली अंतर्गत ताहापुर गांव स्थित सरसों के खेत में शुक्रवार दोपहर एक युवक गंभीरावस्था में बेहोशी की दशा में पड़ा मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में युवक के भाई ने एक महिला व उसके घरवालों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर कुछ ग्रामीण ताहापुर गांव के बाहर खेत की तरफ गए, तो वहां सरसों के खेत में एक युवक बेहोशी की दशा में पड़ा दिखाई दिया।

उसकी पहचान विक्रम उर्फ बिजली (28) पुत्र राधेश्याम निवासी खानपुर उमरन के रूप में हुई। इस बीच परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जायजा लेने के साथ ही परिवारीजनों व ग्रामीणों से जरूरी पूछताछ की।
विज्ञापन


बाद में परिवारीजनों की मदद से गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक के भाई विक्रम ने बाद थाने पहुंचकर केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कहा गया कि उसका भाई मजदूरी करता है। प्रतिदिन की तरह अकबरपुर में मजदूरी कर वह घर लौट रहा था, तभी हाजीपुर निवासिनी एक महिला व उसके घरवालों ने मिलकर उसकी लाठी डंडों से पिटाई कर घायल कर दिया।

बेहोशी की दशा में उसे सरसों के खेत में फेंक दिया। थानाध्यक्ष रामनिवास ने बताया कि तहरीर मिली है। मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed