{"_id":"5c70413dbdec22739a5bfbfc","slug":"1550860707126-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां बेटी से गैंगरेप मामले में तीन नामजद समेत 6 पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां बेटी से गैंगरेप मामले में तीन नामजद समेत 6 पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां-बेटी से सामूहिक दुष्कर्म, छह पर केस
बसखारी (अंबेडकरनगर)। दलित युवती व उसकी मां के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। एसपी के सख्त निर्देश के बाद बसखारी पुलिस ने छह आरोपियों के विरुद्ध गैंगरेप समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। घटना 20 दिन पहले की है। उस समय बसखारी पुलिस ने मामले में केस दर्ज करने के बजाए पीड़िता को टरका दिया था।
जानकारी के अनुसार गत दिवस बसखारी थाना क्षेत्र की एक युवती ने थाने में तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि 3 फरवरी की रात उसके घर अचानक छह लोग आ धमके। जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद चार लोग उसका मुंह दबाकर घर के बगल स्थित गेहूं के खेत में ले गए और दुष्कर्म किया। इसके साथ ही दो अन्य लोगों ने उसकी मां के साथ भी दुष्कर्म किया। उसने किसी तरह से गुहार लगायी, तब जाकर जान बच सकी। फिलहाल बसखारी पुलिस ने उस समय मामले में जांच का हवाला देकर केस दर्ज नहीं किया।
इसी बीच युवती गुरुवार को एसपी वीरेन्द्र कुमार मिश्र से मिलकर घटना क्रम के बारे में बताया। एसपी के निर्देश पर बसखारी पुलिस ने दौलतपुर निवासी मग्घू यादव, बृजलाल, राधेश्याम व तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। एसओ बसखारी के मुताबिक तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले में छानबीन की जा रही है।