{"_id":"5c62ff6abdec2211a00c8072","slug":"15499918948-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टे वॉयर में उतरे करंट से झुलसा वृद्ध, ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्टे वॉयर में उतरे करंट से झुलसा वृद्ध, ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर
विज्ञापन
स्टे वायर में उतरे करंट से झुलसा वृद्ध
अंबेडकरनगर। अहिरौली में स्टे वायर में उतरे करंट की चपेट में आकर एक अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
उधर अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत लोरपुर में कपड़े प्रेस करने के दौरान एक महिला झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अहिरौली निवासी राजवीर (68) मंगलवार सुबह खेत जा रहा था। गांव के बाहर पहुंचने पर राजवीर का हाथ विद्युत पोल के स्टे वायर से छू गया। उस समय उसमें करंट उतरा हुआ था, जिससे वह करंट की चपेट में आ गया।
गुहार पर पास के खेत में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राजवीर को स्टे वायर से अलग किया, मगर तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था।
घरवालों ने राजवीर को स्थानीय इलाज के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत की गंभीरता देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत लोरपुर निवासी मोहम्मद इरफान की पत्नी रेशमा (32) सोमवार देर शाम कपड़े प्रेस कर रही थी। इसी बीच उसका हाथ कटे तार पर पड़ गया।
इससे वह करंट की चपेट में आ गई। जब तक घरवाले रेशमा को अलग करते, तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।