फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   अब तीसरी आंख की नजर में रहेगा समूचा अकबरपुर नगर

अब तीसरी आंख की नजर में रहेगा समूचा अकबरपुर नगर

Mon, 11 Feb 2019 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
अब तीसरी आंख की नजर में रहेगा समूचा अकबरपुर नगर
अब तीसरी आंख की नजर में रहेगा अकबरपुर
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। अब तीसरी आंख की नजर में रहेगा समूचा अकबरपुर नगर। आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने के मद्देनजर अकबरपुर नगर पालिका परिषद ने समूचे अकबरपुर नगर में अलग अलग स्थानों पर एक दर्जन सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने का निर्णय लिया है। सोमवार को कलेक्ट्रेट के निकट अंबेडकर प्रतिमा के इर्दगिर्द जहां तीन सीसीटीवी कैमरे लगाए गए, वहीं जनपद न्यायालय के मुख्य गेट के निकट ओपन सीसीटीवी कैमरा लगाया गया। लगभग 7 लाख रुपये की लागत से शीघ्र ही समूचे अकबरपुर नगर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर अकबरपुर नगर के विभिन्न रास्तों से होकर भागने वाले अपराधी अब तीसीर आंख की देखरेख में रहेंगे। जाम की समस्या से राहत दिलाने व अपराधियों की पहचान करने को लेकर बीते दिनों अकबरपुर नगर पालिका परिषद ने समूचे अकबरपुर नगर में सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन


बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद नगर पालिका प्रशासन ने लगभग 7 लाख रुपये की लागत से सोमवार से सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने का कार्य प्रारंभ करा दिया। सोमवार को कलेक्ट्रेट क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने का कार्य हुआ। तीन कैमरे जहां अंबेडकर प्रतिमा के इर्दगिर्द लगाया गया, वहीं जनपद न्यायालय के निकट ओपन कैमरा लगाया गया, जो चारों तरफ की स्थिति पर नजर रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकबरपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के प्रतिनिधि मनोज गुप्ता ने बताया कि कलेक्ट्रेट क्षेत्र के अलावा पटेलनगर तिराहा, बस स्टेशन क्षेत्र, फ्लाई ओवर, पुराने तहसील तिराहा, ओवरब्रिज, फौव्वारा तिराहा, शहजादपुर चौक, संघतिया, पहितीपुर चौराहा व दोस्तपुर चौराहा पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा। शीघ्र ही चयनित स्थानों पर सभी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। उधर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने बताया कि नगर पालिका परिषद को आदर्श नगर पालिका बनाए जाने के लिए लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed