फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   बारात जा रहे बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत

बारात जा रहे बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत

Sat, 09 Feb 2019 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
बारात जा रहे बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत
बेकाबू वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। बारात जा रहे बाइक सवार युवक को अलीगंज थाना अंतर्गत रुस्तपुर गांव के निकट शुक्रवार देर शाम अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार अकबरपुर कोतवाली अन्तर्गत बरियावन निवासी मोनू (21) पुत्र छोटेलाल शुक्रवार देर शाम बाइक से एनटीपीसी बारात जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह अलीगंज थाना अन्तर्गत रुस्तमपुर गांव के निकट पहुंचा, तो इसी बीच उधर से गुजर रहे अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। जब तक लोग मौके पर पहुंचते, तब तक चालक वाहन लेकर भाग खड़ा हुआ। सांस चलने की उम्मीद में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


वहीं बसखारी थाना अन्तर्गत रुद्रपुर गांव निवासी मोहम्मद रफीक (28) पुत्र मोहम्मद अहमद शुक्रवार देर शाम बाइक से बसखारी से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत कजरीनंदापुर गांव निवासी रामचरन (36) पुत्र देवनरायन शनिवार सुबह बाइक से टांडा जाते समय नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलीगंज थाना अन्तर्गत सद्दरपुर गांव निवासी राजेंद्र (32) पुत्र बालगोविंद शनिवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय अरियाबाजार के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां रामचरन की हालत गंभीर बनी हुई है। जिला अस्पताल की जानकारी के अनुसार बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed