फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियों पर बोला हमला, वाहन में तोड़फोड़

ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियों पर बोला हमला, वाहन में तोड़फोड़

Mon, 17 Dec 2018 10:32 PM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियों पर बोला हमला, वाहन में तोड़फोड़
पुलिस वालों पर हमला बोल डायल 100 की गाड़ी तोड़ी
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। अहिरौली के प्रतापपुर कटघरवा गांव में रविवार रात ट्रक व कार की टक्कर के बाद हुए विवाद के निपटारे के लिए पहुंचे डायल 100 के तीन पुलिसकर्मियों पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। पुलिस वाहन में जमकर तोड़फोड़ की। इससे प्रभारी समेत तीन सिपाहियों को चोटें आईं। सूचना पर एक अन्य डायल 100 सेवा के साथ ही थानाध्यक्ष अहिरौली पुलिस टीम संग मौके पर पहुंचे।

ग्रामीणों को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने कार को अभिरक्षा में लेने के साथ ही हंगामा कर रहे तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। बाद में डायल 100 सेवा के प्रभारी की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद व 50 अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


कटघरवा निवासी संजीव कुमार अपने दो अन्य मित्र के साथ रविवार देर शाम कार से घर जा रहा था। आरोप है कि गांव के पास पहुंचने से पहले पीछे से आ रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दिया। इस पर संजीव व उसके मित्रों ने ट्रक रुकवा लिया। वे चालक से कार में हुए नुकसान का पैसा मांगने लगे। आनाकानी करने पर फोन कर बड़ी संख्या में ग्रामीणों को भी मौके पर बुला लिया। ग्रामीणों को देखकर दहशत में आए ट्रक चालन ने डायल 100 सेवा को सूचना दी। इसी बीच पिटाई के डर से वह अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे भड़के ग्रामीणों ने मौके पर ही जाम लगा दिया। कुछ ही देर में डायल 100 सेवा की गाड़ी मौके पर पहुंची। इससे पहले कि वाहन प्रभारी हेड कांस्टेबिल सोमनाथ सिंह वाहन से उतरकर कुछ कहते, ग्रामीणों ने डायल 100 वाहन पर ही हमला बोला दिया। जमकर तोड़फोड़ की। वाहन के शीशे तोड़ दिए। इससे सोमनाथ के अलावा सिपाही आरिफ व चालक जयशंकर को चोटें आईं।

वाहन प्रभारी सोमनाथ की सूचना पर एक अन्य डायल 100 वाहन के साथ ही अहिरौली थानाध्यक्ष संजय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हंगामा कर रहे ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने कार को अभिरक्षा में लेने के साथ ही मौके पर मिले संजीव, जीत बहादुर व विजय कुमार को हिरासत में ले लिया।


बाद में डायल 100 सेवा प्रभारी सोमनाथ की तहरीर पर पकड़े गए तीन लोगों के विरुद्घ नामजद व 50 अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। घायल पुलिसकर्मियों का मेडिकल कराया जा रहा है। मामले में छानबीन की जा रही है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed