{"_id":"5c02c264bdec22416713972f","slug":"15436847521-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पार कर रहे दो छात्रों को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने कुचला, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क पार कर रहे दो छात्रों को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने कुचला, एक की मौत
Updated Sat, 01 Dec 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। मध्यावकाश में स्कूल से निकलकर शौच के लिए जा रहे कक्षा दो के दो छात्रों को अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया। हादसे में एक छात्र की मौके पर मौत हो गई जबकि सड़क पार कर रहा एक अन्य छात्र घायल हो गया। घटना के बाद चालक ने ट्रैक्टर लेकर भागने की कोशिश की, लेकिन आस पास के लोगों की घेराबंदी देख वह मौके से ट्रैक्टर छोड़ फरार हो गया। जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सड़क पर काफी देर तक हंगामा भी किया। बाद में जानकारी होने पर जलालपुर एसडीएम संतोष कुमार सिंह व सीओ अमरबहादुर मौके पर पहुंचे। कार्रवाई का भरोसा दिलाया। एसडीएम व सीओ के समझाने बुझाने पर लोगों का आक्रोश शांत हुआ।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह जलालपुर थाना क्षेत्र के निमटनी गांव निवासी कक्षा दो का छात्र सुंदर (10) पुत्र इन्द्रेश निषाद व हसनपुर गांव निवासी प्रवीण (9) पुत्र सुशील निषाद प्रतिदिन की तरह दिघौटा स्थित माता देवी पब्लिक स्कूल पहुंचा था। बताया जाता है कि दोपहर में जब मध्यावकाश हुआ तो दोनों साथ में शौच के लिए स्कूल से बाहर निकलकर सड़क पर आ गए। सड़क पार करने के दौरान ही उधर से गुजर रहे एक ट्रैक्टर ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे सुंदर की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा छात्र प्रवीण घायल हो गया। चालक ने पहले ट्रैक्टर लेकर भागने की कोशिश की, परन्तु घेराबंदी होता देख वह मौके पर ही ट्रैक्टर को छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी बाहर खेल रहे छात्रों ने शिक्षकों को दी। थोड़ी ही देर में बड़ी संख्या में परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे गए। ग्रामीणों ने काफी देर तक सड़क पर हंगामा किया। इसके बाद परिजन शव व ट्रैक्टर लेकर बगल स्थित अपने निमटनी गांव चले गए। उधर दूसरे घायल के परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से उसे नगपुर सीएचसी पहुंचाया।
घटना की जानकारी होने पर जलालपुर एसडीएम संतोष कुमार सिंह, सीओ अमरबहादुर व एसओ नीरज सिंह को हुई तो वह पुलिस बल के साथ घटना स्थल फिर गांव पहुंचे। एसडीएम व सीओ के समझाने बुझाने के बाद हंगामा कर रहे ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। इसके बाद शव व ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लिया। पुलिस टीम ने ट्रैक्टर को थाने भिजवाया। शव का पंचनामा कराया गया। एसओ नीरज सिंह ने बताया कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। ट्रैक्टर अभिरक्षा में लिया गया है। मालिक व चालक के बारे में जानकारी करायी जा रही है।
विज्ञापन
परिवारीजनों में मचा कोहराम
घटना के बाद से मासूम सुंदर के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सुंदर के पिता इन्द्रेश दिल्ली में रहकर निजी नौकरी करते हैं। जानकारी मिलने के बाद वे गांव के लिए निकल चुके हैं। मौके पर पहुंचे रिश्तेदारों ने बताया कि इन्द्रेश के दो पुत्र थे। सुंदर इनमें छोटा था। बड़ा भाई चार वर्ष का है। घटना के बाद से सुन्दर की माता व अन्य परिवारीजनों का रो रोकर बुराहाल है।