{"_id":"5bc239ebbdec2269ba10b8b5","slug":"15394554391-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत पांच पर दर्ज हुआ लूट व मारपीट का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत पांच पर दर्ज हुआ लूट व मारपीट का केस
Updated Sun, 14 Oct 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मेराजुद्दीन किछौछवी व चार अन्य के विरुद्ध बसखारी पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज किया है। कस्बा निवासी अधिवक्ता ने तहरीर में असलहा लेकर धमकी देने तथा पिटाई करने का भी आरोप लगाया है। वादी ने कहा कि दबंगई करते हुए केस दर्ज न कराने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने केस दर्ज करने के साथ ही छानबीन शुरू कर दी है।
बसखारी कस्बा निवासी अधिवक्ता सैय्यद मसूदुल हसन ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि बीते दिन वे अपने भांजे आले मुस्तफा किछौछा दरगाह स्थित अपनी खानकाह गए हुए थे। वहां से रात दो बजे करीब बाइपास होकर वापस घर जा रहे थे। इसी बीच सज्जादानशीन के घर के निकट पहुंचते ही उनके एक रिश्तेदार हसनैन निवासी सफीपुर जिला उन्नाव तथा किछौछा निवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष मेराजुद्दीन किछौछवी ने तीन आदमियों के साथ उनका रास्ता रोक लिया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि ये लोग पहले से ही आधी रात के बाद घेराबंदी कर बैठे हुए थे। पुलिस को बताया गया कि कार रोकते ही एक अज्ञात व्यक्ति ने कार के सामने असलहा तान दिया। इसके बाद मेराजुद्दीन व हसनैन ने सड़क पर ही गालीगलौज देते हुए वाहन से खींच लिया और पिटाई कर दी। जेब में रखा 51 हजार रुपया भी लूट लिया, जो दरगाह में आने वाले जायरीनों द्वारा चढ़ाया व दिया गया था। आरोप लगाया गया कि जिलाध्यक्ष ने साथियों के साथ कहा कि दरगाह क्षेत्र में अनावश्यक दखल न दो। यहां हम लोगों की ही चलेगी। दरगाह पर दोबारा न आने को लेकर धमकी भी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो नामजद व तीन अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध लूट आदि की धाराओं में केस दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी बेचू सिंह यादव ने बताया कि केस दर्ज हुआ है। इसमें छानबीन के बाद ही आगे का निर्णय लिया जाएगा। लूट जैसी घटना हुई है या नहीं इसकी छानबीन कराई जा रही है।
आरोप मनगढ़ंत
मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप मनगढ़ंत हैं। घटना को सिर्फ पेशबंदी में दिखाया जा रहा है। जांच में सब साफ हो जाएगा। -मेराजुद्दीन किछौछवी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष