{"_id":"5bc0d3cebdec2269807df2a7","slug":"15393637639-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौने दो लाख छात्र छात्राओं को माह के अंत तक मिलेगा स्वेटर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पौने दो लाख छात्र छात्राओं को माह के अंत तक मिलेगा स्वेटर
Updated Fri, 12 Oct 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। ठंड प्रारंभ होने से पहले ही जिले के 1873 परिषदीय विद्यालयों में पढ़ रहे पौने दो लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के हाथों में नए स्वेटर होंगे। अक्तूबर माह के अंतिम सप्ताह तक छात्र-छात्राओं में स्वेटर का वितरण हो सके, इसके लिए शासन ने 20 अक्तूबर तक विद्यार्थियों की संख्या माप के अनुरूप उपलब्ध कराए जाने का निर्देश दिया है। इस बीच 200 रुपये प्रति स्वेटर की दर से 3 करोड़ 52 लाख रुपये की मंजूरी शासन ने प्रदान कर दी है। शासन के निर्देश के बाद बीएसए कार्यालय ने आवश्यक प्रक्रिया तेज कर दी है।
परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को ठंडक से बचाने के लिए प्रत्येक वर्ष उन्हें नया स्वेटर उपलब्ध कराए जाने की योजना है। पूर्व के वर्षों में अक्सर आधी ठंडक बीत जाने के बाद ही छात्र-छात्राओं को स्वेटर उपलब्ध होता रहा है। इसके चलते संबंधित विद्यार्थियों को कड़ाके की ठंड में व्यापक मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। छात्र-छात्राओं के हित को देखते हुए इस बार शासन ने अक्तूबर में ही छात्र-छात्राओं में स्वेटर का वितरण किए जाने का निर्णय लिया। बताते चलें कि जिले में कुल 1 हजार 873 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इसमें 1353 प्राथमिक व 520 उच्च प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं। इन विद्यालयों में 2 लाख 11 हजार छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
छात्र-छात्राओं को समय पर स्वेटर उपलब्ध हो सके, इसके लिए शासन ने 20 अक्तूबर तक साइजवार विद्यार्थियों की सूची उपलब्ध कराए जाने का निर्देश दिया है। शासन के निर्देशानुसार जिला बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। विभाग के वरिष्ठ लिपिक एचएम मिश्र ने बताया कि प्रथम चरण में 1 लाख 76 हजार छात्र छात्राओं को स्वेटर उपलब्ध कराया जाएगा। इनके लिए 200 रुपये प्रति स्वेटर की दर से शासन से 3 करोड़ 52 लाख रुपये की मंजूरी भी मिल गई है। कहा कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से 15 अक्तूबर तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। कुछ ने सूची उपलब्ध भी करा दी है।
विज्ञापन
शासन के निर्देशों का होगा पालन
प्रथम चरण में पौने दो लाख छात्र छात्राओं को 200 रुपये की दर से 30 अक्तूबर तक स्वेटर उपलब्ध कराने का निर्देश शासन से मिला है। शासन के निर्देशानुसार प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। -अतुल कुमार सिंह, बीएसए