फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   भूमि विवाद में चले बल्लम व फरसे, पांच घायल

भूमि विवाद में चले बल्लम व फरसे, पांच घायल

Mon, 01 Oct 2018 12:06 AM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
भूमि विवाद में चले बल्लम व फरसे, पांच घायल
अंबेडकरनगर। भूमि विवाद को लेकर अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत मुबारकपुर डइयाडीह गांव में रविवार को दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। लाठी-डंडों व ईंट-पत्थर के साथ ही बल्लम व फरसे का जमकर प्रयोग किया गया। इसमें दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। बल्लम व फरसे के हमले में गंभीर रूप से घायल दो को जिला अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। बाद में एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के पांच लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। उधर घटना की जानकारी होने के बावजूद काफी विलंब से पहुंची पहुंची पुलिस को ग्रामीणों की नाराजगी का सामना करना पड़ा। हंगामा कर रहे ग्रामीणों को समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

गांव निवासी पारसनाथ तिवारी व प्रेम नारायन पांडेय पक्ष के बीच लंबे समय से एक भूखंड को लेकर विवाद चला आ रहा है। इसे लेकर कई बार दोनों पक्ष आमने सामने आ चुके हैं। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के चलते मामला अधिक बड़ा नहीं हो सका था। रविवार सुबह एक बार फिर से दोनों पक्ष भिड़ गए। कहासुनी के दौरान दोनों से लोग लाठी डंडों से लैस होकर पहुंच गए। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि प्रेम नारायन पक्ष ने इस बीच बल्लम व फरसे से दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। इससे अरविंद तिवारी (52) पुत्र पारसनाथ व अनुराग (28) पुत्र अरविंद तथा राजेंद्र (60) पुत्र पारसनाथ को चोटें आईं। बल्लम व फरसे के हमले में अरविंद व अनुराग गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश होकर भूमि पर गिर पड़े।
विज्ञापन

इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख पुकार पर आसपास मौजूद ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। दोनों को खून से लथपथ पड़ा देखकर सन्न रह गए। इस बीच दूसरा पक्ष मौका पाकर वहां से भाग खड़ा हुआ। हालांकि दूसरे पक्ष के प्रांजल (14) व वंशमणि को भी चोटें आईं। घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। आरोप है कि सूचना के बावजूद विलंब से पुलिस गांव पहुंची। इस पर उन्हें ग्रामीणों की नाराजगी का सामना करना पड़ा। ग्रामीण पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे। हालांकि समझाकर मामला शांत कराया। अरविंद, अनुराग, राजेंद्र व प्रांजल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत की गंभीरता को देखते हुए अरविंद व अनुराग को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। इसमें अनुराग की हालत गंभीर बताई जाती है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि राजेंद्र की तहरीर पर दूसरे के प्रेम नारायन समेत पांच लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। बताया कि दूसरे पक्ष की तरफ से यदि तहरीर मिलती है, तो केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed