फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   छापेमारी में मिट्टी के तेल के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

छापेमारी में मिट्टी के तेल के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

Thu, 27 Sep 2018 10:48 PM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
छापेमारी में मिट्टी के तेल के अवैध कारोबार का भंडाफोड़
अंबेडकरनगर। जिले में मिट्टी के तेल की कालाबाजारी के बड़े मामले का भंडाफोड़ हुआ है। स्वॉट टीम की सूचना पर बीती रात खाद्य विभाग व टांडा कोतवाली पुलिस टीम की संयुक्त छापेमारी में 22 ड्रम में लगभग साढ़े 4 हजार लीटर मिट्टी का तेल बरामद किया गया। टीम ने बरामद तेल को सीज करते हुए आरकेबीके के सुपुर्द कर दिया है। मामले में आरोपी पंकज कुमार के विरुद्ध कार्रवाई के लिए डीएम को संस्तुति पत्र लिखा। गुरुवार को ही डीएम ने मामले में केस दर्ज कराने के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी। इसके बाद पूर्ति निरीक्षक टांडा ने कोतवाली में लिखित तहरीर दी है। बताया जाता है कि पहली बार जिले में इतनी बड़ी मात्रा में कालाबाजारी के लिए रखी गई मिट्टी के तेल की बरामदगी की गई है।
विज्ञापन

जिले में मिट्टी के तेल की कालाबाजारी का मामला कोई नया नहीं है। कोटेदारों समेत अन्य लोगों पर मिट्टी के तेल की कालाबाजारी का मामला सामने आता रहता है। इसी बीच बुधवार रात स्वॉट टीम को सूचना मिली की टांडा कोतवाली क्षेत्र के छज्जापुर दक्षिणी मोहल्ला निवासी पंकज कुमार के घर में भारी मात्रा में मिट्टी का तेल कालाबाजारी के लिए रखा गया है। स्वॉट टीम ने तत्काल इसकी सूचना क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अमरजीत सिंह को दी। रात में ही टीम ने छापेमारी की कार्रवाई का प्लान तैयार किया। जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम टांडा पहुंची। यहां पर प्रभारी टांडा कोतवाल महेंद्र कुमार, पूर्ति निरीक्षक अकबरपुर शैलेंद्र कुमार, पूर्ति निरीक्षक टांडा जयप्रकाश पांडेय समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल लेकर संबंधित घर पर छापेमारी की। टीम की इस छापेमारी में संबंधित घर से 22 ड्रम मिट्टी का तेल बरामद हुआ। बताया जाता है कि इसमें करीब साढ़े 4 हजार लीटर तेल मौजूद है। बताया जाता है कि टीम की छापेमारी के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर पंकज मौके से फरार हो गया। घर में मौजूद उसकी मां ने इस बारे में कोई जानकारी दे पाने में असमर्थता जतायी। इसके बाद तेल को सीज करते हुए आरकेबीके के सुपुर्द कर दिया गया। टीम की यह कार्रवाई लगभग पूरी रात चली।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह खाद्य अधिकारियों ने छापेमारी की इस बड़ी कार्रवाई के बारे में डीएम को अवगत कराया। मामले में केस दर्ज कराने के लिए डीएम से स्वीकृति मांगी। डीएम सुरेश कुमार ने तत्काल मामले में केस दर्ज कराने के लिए स्वीकृति प्रदान करते हुए कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बाद में पूर्ति निरीक्षक टांडा जयप्रकाश पांडेय ने कोतवाली पहुंचकर लिखित तहरीर दी। इसमें कालाबाजारी में संलिप्त पंकज कुमार के विरुद्घ केस दर्ज करने की मांग की। बताया जाता है कि जिले में मिट्टी के तेल की कालाबाजारी की यह सबसे बड़ी घटना है। पहली बार इतनी मात्रा में मिट्टी का तेल बरामद हुआ है। प्रभारी कोतवाल महेंद्र कुमार का कहना है कि तहरीर मिली है। केस दर्ज कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed