फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   युवक की पिटाई पर भड़का आक्रोश, ग्रामीणों ने फूंकी दो बाइक

युवक की पिटाई पर भड़का आक्रोश, ग्रामीणों ने फूंकी दो बाइक

Mon, 24 Sep 2018 10:16 PM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
युवक की पिटाई पर भड़का आक्रोश, ग्रामीणों ने फूंकी दो बाइक
टांडा/हंसवर (अंबेडकरनगर)। हंसवर थाना अंतर्गत नरकटा बैरागी गांव में रविवार रात गोलबंद होकर चार बाइक से आए 11 लोगों ने प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत निर्माणाधीन भवन को ढहाने का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। इस पर पीड़ित पक्ष की गुहार पर एकजुट हुए ग्रामीणों ने हमलावरों को घेर लिया। पथराव करने के साथ ही लाठी-डंडों से उनकी पिटाई शुरू कर दी। इस पर वे अंधेरे का लाभ उठाते हुए दो बाइक छोड़कर भाग खड़े हुए। आक्रोशित ग्रामीणों ने बाद में दोनों बाइकों को आग के हवाले कर दिया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने हमलावरों में से छह नामजद व पांच अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नरकटा बैरागी गांव निवासिनी सुनीता देवी पत्नी सुनील कुमार व अमरनाथ पुत्र भुलेशर के बीच एक भूखंड को लेकर काफी समय से विवाद चला आ रहा है। बताया जाता है कि संबंधित भूमि पर सुनीता द्वारा प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत आवास का निर्माण कराया जा रहा था। आरोप है कि रविवार रात अमरनाथ पक्ष की तरफ से चार बाइक पर गोलबंद होकर 11 लोग निर्माणस्थल पर पहुंचे। एकजुट लोगों ने सुनीता पक्ष के लोगों के साथ अभद्रता करने व जान से मारने की धमकी देते हुए निर्माणाधीन भवन ढहाने की कोशिश करने लगे। सुनीता पक्ष ने जब इसका विरोध किया, तो हमलावरों ने सुनीता के पुत्र सियांशु (18) की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। इससे उसे गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

पिटाई व निर्माणाधीन भवन को ढहाता देख पीड़ित पक्ष ने डायल 100 सेवा को जानकारी देते हुए गुहार मचा दी। इस पर इर्दगिर्द के ग्रामीण लाठी-डंडों से लैस होकर मौके पर पहुंचे और हमलावरों को घेर लिया। लाठी-डंडों से उनकी पिटाई करने के साथ ही पथराव करने लगे। खुद को चारों तरफ से घिरते देख जान बचाने के लिए हमलावर अंधेरे का लाभ उठाते हुए मौके से भाग खड़े हुए। भागते हुए हमलावर दो बाइक मौके पर छोड़ गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों बाइकों को आग के हवाले कर दिया। इससे गांव में लगभग तीन घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा। इस बीच डायल 100 सेवा के सिपाही मौके पर पहुंचे। हालांकि तब तक हमलावर वहां से भाग चुके थे। पुलिसकर्मियों ने आग बुझाने के साथ ही गंभीर रूप से घायल सियांशु को पहले सीएचसी बसखारी, फिर जिला अस्पताल भेजवाया। बाद में सुनीता ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। थाना प्रभारी रामअवतार ने बताया कि तहरीर के आधार पर अमरनाथ, जितेंद्र यादव, तुषार, सुरेंद्र यादव व विशाल निवासी नरकटा बैरागी एवं जिलाजीत निवासी फाजिलपुर उसका तथा पांच अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed