फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   बाइक सवार की मौत से भड़का आक्रोश, ग्रामीणों ने तोड़े पुलिस वाहन

बाइक सवार की मौत से भड़का आक्रोश, ग्रामीणों ने तोड़े पुलिस वाहन

Sun, 23 Sep 2018 11:50 PM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार की मौत से भड़का आक्रोश, ग्रामीणों ने तोड़े पुलिस वाहन
महरुआ (अंबेडकरनगर)। अज्ञात चार पहिया वाहन से कुचलकर अधेड़ बाइक सवार की मौत से रविवार देर शाम ग्रामीणों का आक्रोश भड़क गया। उन्होंने गिरदावल तिराहे पर महरुआ दोस्तपुर मार्ग जाम कर दिया। हालात को काबू में करने पहुंची पुलिस टीम को ग्रामीणों के आक्रोश का शिकार होना पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने पथराव करने के साथ ही लाठी-डंडों से थाने की पुलिस जीप व डायल 100 वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। डायल 100 के हेडकांस्टेबल समेत तीन पुलिसकर्मियों की पिटाई कर ग्रामीणों ने घायल कर दिया। पुलिस कर्मियों को भागकर जान बचाने को विवश होना पड़ा। बाद मेंआननफानन में कई थाने की फोर्स को मौके पर बुलाना पड़ा, तब जाकर स्थिति नियंत्रित हुई।
विज्ञापन

महरुआ थाना क्षेत्र अन्तर्गत गोपीपुर निवासी लूदुर (52) रविवार देर शाम बाइक से दोस्तपुर बाजार गए हुए थे। वे वहां से देर शाम लौट रहे थे। बताया जाता है कि जब वे गिरदावल नगर तिराहा के निकट पहुंचे, तभी एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उन्हें रौंद दिया। इससे उनकी मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने तिराहे को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। वे इस बात को लेकर नाराज थे कि तेज गति से चलने वाले वाहनों को नियंत्रित करने पर पुलिस का ध्यान नहीं रहता। यह भी आरोप था कि घटना की सूचना देने के बाद पुलिसकर्मी समय से नहीं पहुंचे। इसी बीच वहां डायल 100 का एक वाहन पहुंच गया। आक्रोशित लोगों ने वाहन को घेर लिया और ईंट पत्थर से पथराव के साथ लाठी-डंडों से तोड़फोड़ शुरू कर दी। जीप में बैठे पुलिसकर्मियों की पिटाई भी कर दी गई। इसी बीच महरुआ के कार्यवाहक थाना प्रभारी भी जीप से पुलिस बल के साथ पहुंच गए। ग्रामीणों ने पुलिस की इस जीप पर भी पथराव शुरू कर दिया। हमले को देख सभी पुलिसकर्मियों को दोनों वाहन छोड़कर पैदल भागने को विवश होना पड़ा।
विज्ञापन

ग्रामीणों की पिटाई में डायल 100 पर मौजूद हेडकांस्टेबल रामबहादुर, आरक्षी चालक नौशाद व एक अन्य सिपाही राजेंद्र घायल हो गए। इनमें रामबहादुर को ज्यादा गंभीर चोटें आईं। घायल हालात में ही इन पुलिसकर्मियों को भी भागकर जान बचाना पड़ा। ग्रामीणों के हमले की जानकारी पुलिसकर्मियों ने तत्काल अधिकारियों को दी। इसके बाद वायरलेस सेट गूंजने लगा। आननफानन में अकबरपुर, बेवाना, भीटी, अहिरौली आदि थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। भारी पुलिस बल को देखते ही ग्रामीण तितर बितर हो गए। पुलिस ने इसके बाद शव को उठाने में सफलता प्राप्त की और उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उधर इससे पहले गंभीर रूप से घायल हेडकांस्टेबल रामबहादुर के साथ ही एक अन्य सिपाही नौशाद को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया, जबकि राजेंद्र का उपचार स्थानीयस्तर पर ही हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने लिया घटनास्थल का जायजा
महरुआ। पुलिसकर्मियों पर हमले की जानकारी मिलते ही रात दस बजे करीब एसपी विपिन कुमार मिश्र मौके पर पहुंच गए। इससे पहले उन्होंने रास्ते से ही कई थानों की फोर्स को मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया। एसपी के पहुंचने से पहले ही घायल सिपाहियों को जिला अस्पताल भेजा जा चुका था। घायल सिपाहियों का इलाज बेहतर ढंग से हो, इसके लिए एसपी ने सीएमओ को जरूरी निर्देश दिए। बाद में घटनास्थल पर एसपी ने पुलिसकर्मियों से आवश्यक जानकारी हासिल की। एसपी के अलावा अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार राय भी पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की घटना को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। घटनास्थल से लौटकर एसपी ने बाद में घायल सिपाहियों से भी मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed