{"_id":"5ba7d973867a557fe2537555","slug":"15377268158-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाइवे में गड्ढों से हादसे पर एनएच अधिकारियों पर होगा केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेशनल हाइवे में गड्ढों से हादसे पर एनएच अधिकारियों पर होगा केस
Updated Sun, 23 Sep 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। डीएम सुरेश कुमार ने नेशनल हाईवे पर जगह-जगह गहरे गड्ढों तथा उसे लेकर जनसामान्य को हो रही मुश्किलों को ध्यान में रखते हुए एनएच के परियोजना निदेशक को पत्र भेजकर एक सप्ताह में मरम्मत कराए जाने का निर्देश दिया है। रविवार को भेजे गए पत्र में डीएम ने कहा कि यदि संबंधित मार्ग पर सड़कों की बदहाली के चलते कोई भी व्यक्ति दुर्घटना में घायल होता है या फिर उसकी मौत होती है, तो मामले में जिम्मेदार मानते हुए आपराधिक मामला दर्ज कराया जाएगा। डीएम ने पत्र में कहा कि इससे पूर्व भी भेजे गए पत्र का संज्ञान न लेना खेदजनक है।
गौरतलब है कि बीते दिनों अमर उजाला ने नेशनल हाइवे के अकबरपुर नगर के भीतर गड्ढे में तब्दील हो जाने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। कई अन्य लोगों ने भी डीएम के संज्ञान में यह मामला लाया था। पूर्व में आलापुर विधायक अनीता कमल के पत्र के आधार पर भी डीएम ने एनएच अधिकारियों को पत्र लिखा था, लेकिन उस पर कोई प्रगति नहीं हुई। इसी बीच गत दिवस अमर उजाला ने खबर प्रकाशित कर बताया कि एक किमी मार्ग में लगभग 160 गडढे हो गए हैं। डीएम ने इसे अत्यंत गंभीरता से लिया। रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 232 के परियोजना निदेशक अब्दुल वासित को भेजे पत्र में डीएम ने कहा कि अकबरपुर नगर में ओवरब्रिज से लेकर शहजादपुर तक सड़क जगह जगह क्षतिग्रस्त हो गई है तथा बड़े गड्ढे बन गए हैं। यही हाल टांडा मार्ग पर एक कार एजेंसी के निकट संकरी पुलिया को लेकर भी है। टांडा के कश्मीरिया के निकट भी मार्ग बदहाल है।
डीएम ने पत्र में चेतावनी देते हुए कहा कि जनसुरक्षा के लिए संबंधित मार्गों को एक सप्ताह के भीतर दुरुस्त कराकर उन्हें अवगत कराया जाए। ऐसा न होने पर यदि कोई भी व्यक्ति दुर्घटना में घायल होता है अथवा उसकी मौत होती है, तो इसके लिए उन्हें जिम्मेदार मानते हुए आपराकि केस दर्ज कराया जाएगा।