फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   बारिश से कच्चे घर ढहे, बच्ची समेत तीन की मौत

बारिश से कच्चे घर ढहे, बच्ची समेत तीन की मौत

Tue, 04 Sep 2018 10:33 PM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
बारिश से कच्चे घर ढहे, बच्ची समेत तीन की मौत
अंबेडकरनगर। बरसात ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। बारिश के चलते कच्चे घर ढहने से मलबे में दबकर एक बच्ची, वृद्धा व बुजुर्ग की जान चली गई। महिला की मौत अहिरौली थाना क्षेत्र में सोमवार रात उस समय हुई, जब वह घर में सो रही थी। वहीं, बच्ची की मौत भीटी थाना क्षेत्र में खेलते समय हो गई। एक ग्रामीण का घर ढहने के दौरान वह उसकी चपेट में आ गई। मिझौड़ा गांव में मकान ढहने से एक बुजुर्ग की सांसें थम गईं।
विज्ञापन


तीन दिनों से रुक-रुक हो रही बारिश से कच्चे घरों की शामत आ गई है। अहिरौली थाना क्षेत्र के पांडेय पैकोली गांव निवासी रामजियावन की पत्नी विपता देवी (70) सोमवार की शम भोजन करने के बाद कच्चे घर में सो रही थी। इसी दौरान रात करीब साढ़े नौ बजे बारिश के बीच उनका कच्चा घर अचानक ढह गया।
विज्ञापन


परिवार के अन्य सदस्य घर के पिछले हिस्से में सोए थे, जिससे वह लोग बच गए। जबकि अगले हिस्से में सो रही विपता मलबे में दब गई। घटना से मौके पर चीख-पुकार मच गई। गुहार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। किसी तरह वृद्धा को मलबे से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। विपता देवी की सांसें थमी गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, भीटी प्रतिनिधि के अनुसार रविवार देर शाम हुई बारिश एक बच्ची के लिए काल बन गई। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के तकिया कानूनगो गांव निवासी पंकज पाल की पुत्री अवि (7) कुछ बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। बच्चे खेलते हुए गांव निवासी नाटे के घर पहुंच गए। इसी बीच अचानक नाटे के घर की कच्ची दीवार ढह गई। इससे अवि मलबे के नीचे दब गई।

ग्रामीणों ने जब तक उसे मलबे से बाहर निकाला, तब तक उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पंचनामा कर शव परिवारीजनों को सौंप दिया। वहीं, बारिश के चलते भीटी तहसील क्षेत्र के तिवारीपुर गांव में माताप्रसाद तिवारी के घर पर सोमवार रात अचानक पेड़ गिर पड़ा। इससे उनका पक्का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। घटना से परिवारीजनों में भगदड़ मच गई। लोगों ने किसी तरह से भागकर अपनी बचाई।

वहीं, अहिरौली थाना क्षेत्र के मिझौड़ा गांव में मंगलवार को सुबह अचानक कच्चा घर ढह गया। इससे गांव निवासी पलटू (68) की मलबे में दबकर मौत हो गई। जानकारी मिलने पर डीएम सुरेश कुमार ने मिझौड़ा पहुंचकर मृतक के परिवारीजनों से मुलाकात की और पीड़ित परिवार को ढांढस बधाते हुए अहेतुक मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।

उधर, टांडा कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा गांव के भिखारी के पूरा में श्रीराम वर्मा का मकान सुबह बारिश के चलते ढह गया। इससे उन्हें काफी नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि परिवारीजनों के साथ कोई हताहत नहीं हुई। बताया जाता है कि घर के बगल ही कुआं है, जिसमें भूस्खलन के चलते यह घटना हुई। कुएं के भूस्खलन से बगल के शैलेंद्र कुमार वर्मा का भी मकान गिरने के कगार पर पहुंच गया है। सुबह प्रधान, लेखपाल शैलेंद्र कुमार ने मिलकर नगर पालिका का लोडर प्रशासन की तरफ से मंगाया और मिट्टी डाल कर कुएं की पटाई करायी गई।


पीड़ित परिवारीजनों को दी जाएगी मदद
घटना की जानकारी मिलने पर दोनों पीड़ित परिवारों से मुलाकात की गई है। जल्द ही शासन-प्रशासन से मिलने वाली आवश्यक मदद परिवारीजनों को मुहैया करायी जाएगी। बारिश को देखते हुए लोगों को जर्जर भवनों में न रहने के लिए भी सचेत किया जा रहा है।
- रामशंकर, उपजिलाधिकारी भीटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed