फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   मित्रों के साथ खड़े युवक को बदमाशों ने मारी गोली, ट्रामा रेफर

मित्रों के साथ खड़े युवक को बदमाशों ने मारी गोली, ट्रामा रेफर

Sun, 02 Sep 2018 11:50 PM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
मित्रों के साथ खड़े युवक को बदमाशों ने मारी गोली, ट्रामा रेफर
टांडा (अंबेडकरनगर)। थाना अलीगंज क्षेत्र के मोहल्ला कश्मीरिया चौराहे पर बाइक सवार दो बदमाशों ने दोस्तों के साथ बात कर रहे एक युवक को गोली मार दी। इससे युवक घायल होकर गिर पड़ा। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग जब तक घेराबंदी करते तब तक हमलावर फरार हो गए। सीएचसी टांडा व जिला अस्पताल में उपचार के बाद घायल ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कश्मीरिया मोहल्ला निवासी विजय कुमार चौरसिया (25) पुत्र रामसुंदर चौरसिया शनिवार रात करीब 10 बजे एक मित्र के घर से लौटते वक्त कश्मीरिया चौराहे पर दोस्तों के साथ खड़ा होकर बात कर रहा था। इसी बीच एक बाइक पर सवार दो बदमाश उधर से गुजरे और विजय पर असलहे से फायर झोंक दिया। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक के उधर से गुजरने के चलते पहले तो लोग कुछ समझ नहीं पाए, लेकिन इसी बीच विजय सड़क पर गिर पड़ा। गनीमत रही कि गोली उसके दाहिने हाथ में लगी। यह नजारा देख आस पास खड़े लोग सन्न रह गए। इसके बाद मोहल्लेवासियों की मदद से आनन फानन में परिजनों ने उसे टांडा सीएचसी पहुंचाया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बाद में उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ भेज दिया गया। सीओ केके मिश्र ने बताया कि घटना हुई है। छानबीन करायी जा रही है। घटना के कारणों को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं हो पायी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed