{"_id":"5b86d19d42c792466578c7c4","slug":"153556213018-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दबकर महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दबकर महिला की मौत
Updated Wed, 29 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलापुर/राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। देवलर गांव में एक महिला की बुधवार सुबह अचानक कच्ची दीवार ढह गई। मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया और दैवीय आपदा योजना के तहत मृतका परिवार को 4 लाख रुपये की सहायता दिलाए जाने का आश्वासन दिया। पुलिस ने बाद में शव का पंचनामा कर परिवारीजनों को सौंप दिया।
गांव निवासिनी श्वेता वर्मा (41) पत्नी धर्मपाल वर्मा बुधवार सुबह गोबर फेंकने के लिए गांव से कुछ दूरी पर स्थित घूर तक जा रही थी। बताया जाता है कि घर से थोड़ा आगे गई थीं कि इसी बीच रघुवीर वर्मा के घर की कच्ची दीवार अचानक भरभराकर ढह गई। इससे वह उसके मलबे में दब गई। कुछ ही देर में परिवारीजनों के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। आननफानन में मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई।
इस बीच जानकारी होते ही एसडीएम आलापुर भरतलाल, तहसीलदार सुदामा वर्मा व एसओ राजेसुल्तानपुर अशोक सरोज ने घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा लिया। एसडीएम ने बताया कि दैवीय आपदा योजना के तहत मृतक के परिवार को 4 लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा भी जो सहायता संभव होगी, उसे उपलब्ध कराई जाएगी। एसओ ने बताया कि शव का पंचनामा कर उसे परिवारीजनों को सौंप दिया। बाद में पूर्व विधायक त्रिवेणीराम, ब्लॉक प्रमुख जहांगीरगंज धर्मराज यादव आदि ने गांव पहुंचकर परिवारीजनों से मुलाकात की और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन दिया।