फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   महाविद्यालय में मारपीट में 9 नामजद व 20 अज्ञात पर केस

महाविद्यालय में मारपीट में 9 नामजद व 20 अज्ञात पर केस

Wed, 29 Aug 2018 10:16 PM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
महाविद्यालय में मारपीट में 9 नामजद व 20 अज्ञात पर केस
अंबेडकरनगर। गत मंगलवार को अकबरपुर नगर से सटे विंदेश्चवरी महाविद्यालय में कुछ बाहरी तत्वों व छात्रों तथा शिक्षकों के बीच हुई मारपीट मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर 9 नामजद व 20 अज्ञात के विरुद्ध छेड़छाड़, हंगामा व मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मंगलवार को विंदेश्वरी महाविद्यालय परिसर में कुछ बाहरी युवक घुस आए थे। शिक्षक के मना करने पर एकजुट हुए युवकों ने स्टाफ रूम में घुसकर शिक्षक की पिटाई कर दी थी। इस पर आक्रोशित छात्रों व ग्रामीणों के अलावा शिक्षकों ने भी युवकों की पिटाई कर दी। छात्रों के आक्रोश को देखते हुए अन्य युवक तो भाग निकले, लेकिन एक को छात्रों व ग्रामीणों ने पकड़ लिया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पकड़े गए युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आई थी। बाद में दोनों पक्षों ने केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी थी। कोतवाली प्रभारी बृजेश तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों के 9 नामजद व 20 अज्ञात के विरुद्ध छेड़छाड़, हंगामा व मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed