फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   दुर्व्यवहार से क्षुब्ध फार्मासिस्ट ने दी आत्मदाह की धमकी

दुर्व्यवहार से क्षुब्ध फार्मासिस्ट ने दी आत्मदाह की धमकी

Wed, 08 Aug 2018 10:32 PM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
दुर्व्यवहार से क्षुब्ध फार्मासिस्ट ने दी आत्मदाह की धमकी
बसखारी। थानाध्यक्ष सम्मनपुर द्वारा फोन पर दुर्व्यवहार करने पर क्षुब्ध होकर बसखारी सीएचसी में तैनात फार्मासिस्ट ने आत्महत्या की धमकी दी है। फार्मासिस्ट ने सीएमओ समेत सीएचसी अधीक्षक को पत्र देकर चेतावनी दी है कि यदि मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो जल्द परिणाम भुगतने को तैयार रहें।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर करीब सवा तीन बजे थानाध्यक्ष सम्मनपुर ने बसखारी थाने में तैनात महिला आरक्षी के साथ एक महिला मरीज को सीएचसी पर डॉक्टरी के लिए भेजा। वहां पहुंचने पर महिला आरक्षी ने सीएचसी पर तैनात फार्मासिस्ट बीके मिश्र से महिला चिकित्सक डॉ. पवनमी देव के बारे में पूछा। इस पर फार्मासिस्ट ने बताया कि डॉ. पवनमी किसी काम से कोर्ट गई हैं। महिला आरक्षी ने सम्मनपुर थानाध्यक्ष को फोन कर फार्मासिस्ट से बात कराया। आरोप है कि फोन लेते ही थानाध्यक्ष ने उनके साथ अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया और तस्करा लिखवाकर कार्रवाई की चेतावनी दी। फार्मासिस्ट बीके मिश्र घटना से व्यथित होकर पत्र के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि थानाध्यक्ष के विरुद्ध जल्द ही कार्रवाई की संस्तुति नही की गई तो वह आत्मदाह कर लेंगे। थाना प्रभारी ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मार्कंडेय प्रसाद ने फार्मासिस्ट के प्रार्थना पत्र को विभागीय उच्चाधिकारियों को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed