{"_id":"5b156cc44f1c1bf86e8b63d9","slug":"152813076110-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालीपुर स्टेशन पर जहरखुरान गिरोह का शिकार हुआ अधेड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मालीपुर स्टेशन पर जहरखुरान गिरोह का शिकार हुआ अधेड़
Updated Mon, 04 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। स्थानीय तहसील क्षेत्र स्थित मालीपुर रेलवे स्टेशन पर जहारखुरान गिरोह की सक्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को एक अधेड़ गिरोह का शिकार हो गया। सरकारी एंबुलेंस से उसे नगपुर सीएचसी पर भर्ती कराया गया।
गौरतलब है कि मालीपुर रेलवे स्टेशन पर कुछ दिनों से रेल यात्रियों के साथ जहारखुरानी की घटनाएं बढ़ रही हैं। पिछले दिनों जहां एक दंपती जहरखुरान गिरोह का शिकार हो गए थे वहीं सोमवार को झारखंड प्रांत के हुसैनाबाद मनवर निवासी सुदर्शन (50) गिरोह का शिकार हो गया। वह रेलवे स्टेशन के निकट बेसुध अवस्था में पड़ा मिला। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस से उसे नगपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। समाचार प्रेषण तक उसे होश नहीं आ सकी थी। इससे यह नहीं पता चल सका कि वह यहां कैसे पहुंचा और उसे जहारखुरान गिरोह ने कितने की चपत लगायी। मालीपुर एसओ संतोष कुमार ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।