फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   अनियंत्रित पिकअप ने अधेड़ को रौंदा, मौत

अनियंत्रित पिकअप ने अधेड़ को रौंदा, मौत

Thu, 31 May 2018 11:16 PM IST
Updated Thu, 31 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित पिकअप ने अधेड़ को रौंदा, मौत
अंबेडकरनगर। टांडा थाना अंतर्गत मोहनगंज चौराहा के निकट बुधवार देरशाम सड़क के किनारे जूस पी रहे एक अधेड़ को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने रौंद दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर भागने में सफल रहा। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में सात लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर दो को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

टांडा थाना अंतर्गत शाहपुर कुरमौल गांव निवासी रामसिंगार (58) पुत्र हरीलाल बुधवार देर शाम मोहनगंज चौराहे के निकट स्थित एक दुकान पर खड़ा होकर जूस पी रहा था। इसी बीच उधर से गुजर रहे तेज रफ्तार पिकअप ने उसे रौंद दिया। जब तक इर्दगिर्द मौजूद लोग घटनास्थल पर पहुंचते, तब तक चालक वाहन छोड़कर भाग खड़ा हुआ। सांस चलने की उम्मीद में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि पिकअप को थाने ले आई। घटना से परिवारीजनों में रोना-पीटना मचा हुआ है।
विज्ञापन

वहीं सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना अंतर्गत फरीदपुर निवासी अंकेश (18) पुत्र इंद्रभान व धन्नी देवी (50) पत्नी सर्वजीत बुधवार देर शाम एक ही बाइक से अकबरपुर आ रहे थे। नगर के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर दोनों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। मालीपुर थाना अंतर्गत मालीपुर निवासी अंगद (24) पुत्र नरेंद्र बुधवार देर शाम बाइक से जलालपुर से घर जाते समय बाजार के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। जलालपुर थाना अंतर्गत जलालपुर निवासी निनकू (20) पुत्र जगन्नाथ गुरुवार सुबह घर के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। सम्मनपुर थाना अंतर्गत सुल्तानगढ़ निवासी धर्मवीर (22) पुत्र अशोक गुरुवार सुबह साइकिल से सम्मनपुर जाते समय बाजार के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। जलालपुर थाना अंतर्गत मछलीगांव निवासी सुरेंद्र (32) पुत्र लालता गुरुवार सुबह आजमगढ़ जनपद के खानपुर मुडियार गांव निवासिनी कमला देवी (60) पत्नी सुरेश के साथ बाइक से जलालपुर जा रहे थे। अशरफपुर भुआ गांव के निकट आटो की टक्कर लगने से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed