फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   सशस्त्र बदमाशों ने शिक्षक से दिनदहाड़े लूटे 40 हजार

सशस्त्र बदमाशों ने शिक्षक से दिनदहाड़े लूटे 40 हजार

Thu, 17 May 2018 11:32 PM IST
Updated Thu, 17 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
सशस्त्र बदमाशों ने शिक्षक से दिनदहाड़े लूटे 40 हजार
आलापुर (अंबेडकरनगर)। थाना अंतर्गत आरोपुर गांव के पास बृहस्पतिवार दोपहर बाइक सवार सशस्त्र बदमाशों ने असलहे की नोक पर एक शिक्षक से 40 हजार रुपये लूट लिए और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग खड़े हुए। दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर डायल 100 के पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू करा दी है।
विज्ञापन

आलापुर के पिपरी हिसामुद्दीनपुर गांव निवासी मो. अतहर हंसवर स्थित एक विद्यालय में शिक्षक हैं। गुरुवार पूर्वाह्न बैंक आफ बड़ौदा शाखा हंसवर से 40 हजार रुपये निकालकर वह बाइक से घर लौट रहा था। वह आलापुर के आरोपुर गांव के पास पहुंचा। तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसे ओवरटेक किया और कुछ आगे जाकर रोक लिया। इससे पहले कि अतहर कुछ समझ पाता, तब तक दो बदमाश उसके पास आए। एक बदमाश ने उस पर असलहा तान दिया, जबकि दूसरा बदमाश उसकी जेब में रखे रुपये निकालने लगा। अतहर ने इसका विरोध किया, तो बदमाशों ने उसकी पिटाई भी की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए बदमाश वहां से भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

दिनदहाड़े हुए लूट की घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। इर्दगिर्द के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंचे डायल 100 के पुलिसकर्मियों ने बदमाशों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। प्रभारी थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed