{"_id":"5aeb446a4f1c1b390a8b7dba","slug":"1525367913510-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहा दिखाकर बदमाशों ने सेवानिवृत से लूटे 10 हजार नकद व मोबाइल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
असलहा दिखाकर बदमाशों ने सेवानिवृत से लूटे 10 हजार नकद व मोबाइल
Updated Thu, 03 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अहिरौली के मरथुआ सरैया ग्राम पंचायत में बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े बेखौफ बदमाशों ने असलहे के बल पर एक सेवानिवृत्त शिक्षक से 10 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिए। इसके बाद बदमाश धमकी देते हुए फरार हो गए। बाद में पीड़ित शिक्षक ने दूरभाष से घटना की सूचना यूपी 100 डायल पुलिस टीम को दी। जानकारी होने पर पुलिस टीम घटना स्थल पहुंची, और आवश्यक छानबीन की। बाद में पीड़ित सेवानिवृत्त शिक्षक ने अहिरौली थाने पहुंचकर घटना की लिखित तहरीर दी।
अहिरौली थाना क्षेत्र के कसियादासपुर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक दयाशंकर तिवारी गुरुवार दोपहर करीब साइकिल से मरथुआ सरैया के बंधनपूरा में स्थित बीओबी बैंक शाखा से पैसा निकालने पहुंचे थे। उन्होंने बैंक से 14 हजार रुपये की धन निकासी की। इसके बाद साइकिल से अपने एक परिचित के घर पंडितपूरा जाने लगे। अकबरपुर बनगांव मार्ग से वह पंडितपूरा गांव की तरफ जा रहे थे, इसी बीच रास्ते में बाइक सवार तीन बदमाश पीछे से पहुंचे, और असलहा दिखाते हुए उन्हें रोक लिया। इसके बाद उनकी जेब में मौजूद 10 हजार रुपये व मोबाइल छीन लिया। वह जब तक कुछ समझ पाते तब तक बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। बाद में उन्होंने ग्रामीणों की मदद से घटना की सूचना यूपी 100 डायल पुलिस टीम को दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, और आवश्यक छानबीन की। बाद में उन्होंने थाने पहुंचकर अज्ञात बदमाशों के विरुद्घ केस दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। एसओ संजय सिंह के मुताबिक सूचना मिली है। मामले में छानबीन करायी जा रही है।