फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   मार्ग दुर्घटना में बैंक कैशियर व उसके दोस्त की गई जान

मार्ग दुर्घटना में बैंक कैशियर व उसके दोस्त की गई जान

Sun, 08 Apr 2018 10:32 PM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
मार्ग दुर्घटना में बैंक कैशियर व उसके दोस्त की गई जान
अंबेडकरनगर। अलीगंज थाना क्षेत्र में रविवार को वैवाहिक समारोह से लौट रहे बाइक सवार दो दोस्तों की शनिवार रात खच्चर से टकराकर मौत हो गई। इनमें से एक एनटीपीसी स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में कैशियर के तौर पर कार्यरत था। वहीं, जहांगीरगंज थाना क्षेत्र में बेकाबू पिकअप वाहन से टकराकर बाइक सवार चाचा व उसकी पांच वर्षीय भतीजी की मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई। पुलिस ने चारों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

टांडा प्रतिनिधि के अनुसार, अलीगंज थाना अंतर्गत सुलेमपुर गांव निवासी विवेक वर्मा (25) पुत्र भानू वर्मा व विजय कुमार (35) पुत्र दयाराम शनिवार देर शाम टांडा थाना अंतर्गत पिपरी गांव निवासी अंगद वर्मा के घर आयोजित बहू भोज में भाग लेने गए। दोनों दोस्त देर रात एक ही बाइक से घर लौटने लगे। वह अकबरपुर टांडा मुख्य मार्ग पर हरीनगर बाजार के पास अचानक सड़क पर खच्चर आ गया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। सड़क पर गिरने के चलते गंभीर चोटें आने से दोनों युवक बेहोश हो गए। सूचना पर पुलिसकर्मी दोनों को सीएचसी टांडा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा है। बताया जाता है कि विवेक वर्मा एनटीपीसी स्थित पंजाब नेशनल बैंक में कैशियर के पद पर तैनात था।
विज्ञापन

जहांगीरगंज प्रतिनिधि के अनुसार, आलापुर थाना क्षेत्र के गोविंद (22) पुत्र दयाराम अपनी भाभी प्रीति (27) पत्नी धर्मराज व 5 वर्षीय भतीजी साक्षी को लेकर रविवार पूर्वाह्न बाइक से राजेसुल्तानपुर थाना अंतर्गत नरवरपट्टी गांव स्थित एक रिश्तेदारी में जा रहा था। जहांगीरगंज थाना अंतर्गत बावली चौक के पास सामने से आ रहे मैजिक वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। जब तक इर्दगिर्द के लोग मौके पर पहुंचते, तब तक चालक वाहन लेकर भाग खड़ा हुआ। गोविंद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि महिला व साक्षी गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों घायलों को आनन-फानन में जहांगीरगंज सीएचसी ले जाया गया। यहां हालत की गंभीरता को देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। साक्षी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के पिता ने केस दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। दुर्घटना के बाद बसपा जिलाध्यक्ष रामशिरोमणि वर्मा व जिला पंचायत सदस्य साधू वर्मा ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर परिवारीजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाचा-भतीजी की मौत से मचा कोहराम
चाचा व मासूम भतीजी की मौत से आरोपुर गांव में कोहराम मचा है। गोविंद के माता व पिता का रो रोकर बुरा है। मां तो बार बार बेहोश होकर गिर जा रही थी। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण व गणमान्य लोगों का घर पहुंचकर सांत्वना देने का तांता लगा रहा। सभी पीड़ित परिवार को संकट की घड़ी में ढांढस बंधा रहे थे।

सेहरा बंधने के बजाय उठी अर्थी
हादसे में मृत गोविंद की आगामी 1 मई को विवाह होना निश्चित था। उसके विवाह की घर में जोर शोर से तैयारियां चल रही थीं। घर के हर सदस्य के चेहरे पर खुशी का माहौल था। घर रिश्तेदारों का भी आना जाना लगा था। मगर, गोविंद की मौत से घर में मातम छा गया। गोविंद के सिर पर सेहरा बंधने के बजाय उसकी अर्थी उठाई जा रही थी। वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम थी।

समय पर मिलता इलाज तो बच सकती थी मासूम की जान
मृत गोविंद के परिवारीजनों का आरोप है कि घटनास्थल पर सूचना के बावजूद एंबुलेंस नहीं पहुंची। पुलिस ने अपने वाहन से दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां पर कोई भी चिकित्सक मौजूद नहीं था। काफी तलाश के बाद चिकित्सक डा. किरण कुमार एक कक्ष में सोते मिले। उन्हें जगाकर लाया गया। इलाज की बजाए औपचारिकता निभाते हुए मात्र ग्लूकोज की बोतल लगाकर आवश्यक कागजात पूरा किया और जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय पर इलाज किया गया होता, तो मासूम की जान बचाई जा सकती थी। सीएमओ डॉ. कृष्णगोपाल सिंह ने कहा कि यदि किसी प्रकार की लापरवाही पायी गई तो कार्रवाई की जाएगी।


अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में चार घायल
अंबेडकरनगर। बलिया जनपद के दमदमा निवासी बसंत (23) शनिवार देर शाम अंबेडकरनगर जनपद के बसखारी थाना अंतर्गत बसखारी बाजार में उस समय पिकअप की चपेट में आ गया, जब वह सड़क पार कर रहा था। वहीं, बसखारी थाना अंतर्गत बसखारी निवासी विजय प्रताप (22) रविवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय मसड़ा मोहनपुर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। इसी प्रकार, अकबरपुर थाना अंतर्गत चंदैनी गांव निवासी विनय (22) शनिवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत खूखूतारा गांव निवासी प्रदीप (20) शनिवार देर शाम बाइक से टांडा से घर जाते समय गांव के पास बाइक की टक्कर से घायल हो गया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर बसंत को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed