फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   असलहे की नोक पर सेवानिवृत शिक्षक से लूटे 27 हजार रुपये

असलहे की नोक पर सेवानिवृत शिक्षक से लूटे 27 हजार रुपये

Thu, 05 Apr 2018 11:33 PM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
असलहे की नोक पर सेवानिवृत शिक्षक से लूटे 27 हजार रुपये
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। थाना अंतर्गत भियांव पोखरवा के निकट बुधवार देर शाम सेवानिवृत्त शिक्षक से सशस्त्र बदमाशों ने 27 हजार रुपये लूट लिए। बताया जाता है कि विरोध करने पर बदमाशों ने उनकी पिटाई भी की। बाद में पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जलालपुर थाना अंतर्गत दारानगर मथुरा गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक अवधराज पुत्र रामनिहोर बुधवार अपराह्न रफीगंज स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से 27 हजार रुपये निकालकर साइकिल से घर जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह भियांव पोखरावा के निकट पहुंचा, तो इसी बीच पीछे से आए बाइक सवार तीन सशस्त्र बदमाशों ने उसे रोक लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, दो बदमाश उसके पास पहुंच गए। एक ने उस पर असलहा तान दिया, जबकि दूसरे ने उसकी जेब में रखा 27 हजार रुपये लूट लिया। बताया जाता है कि बदमाशों ने शिक्षक के साथ मारपीट भी की। बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग खड़े हुए। बाद में पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसओ रामलखन पटेल ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed