{"_id":"5ac6569a4f1c1bda618b5ade","slug":"15229477431937-300-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायर स्टेशन हंगामा मामले में 37 नामजद व 300 अज्ञात पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फायर स्टेशन हंगामा मामले में 37 नामजद व 300 अज्ञात पर केस दर्ज
Updated Thu, 05 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र अंतर्गत जमौली भड़भड़पुर गांव में बीते दिन खेत में आग लगने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा फायर स्टेशन पर तोड़फोड़ व बाइक को क्षतिग्रस्त किए जाने के मामले में पुलिस ने 37 नामजद व 300 अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया। साथ ही 21 नामजद को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया।
गौरतलब है कि एक दिन पहले जलालपुर थाना अंतर्गत जमौली भड़भड़पुर गांव में गेहूं के खेत में आग लग गई थी। आग बुझाने के लिए कुछ दूरी पर स्थित फायर स्टेशन से फायरकर्मी पहुंचे थे, लेकिन आग बुझने से पहले ही वाहन में पानी समाप्त हो गया था। इससे ग्रामीण आक्रोशित हो उठे थे। आग बुझाने के बाद लाठी-डंडों से लैस ग्रामीणों ने फायर स्टेशन पहुंचकर प्रशासनिक व आवासीय भवन पर हमला बोल दिया था। न सिर्फ दो चार पहिया वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया था, बल्कि एक बाइक को आग के हवाले करते हुए दो बाइकों में भी तोड़फोड़ की थी। बाद में कई थानों की पुलिस व पीएसी ने पहुंचकर मामला शांत कराया था। साथ ही 30 से अधिक उपद्रव करने वालों को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया था।
बाद में पुलिस ने फायरकर्मी घनश्याम यादव की तहरीर पर 37 नामजद व 300 अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया। 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया। गिरफ्तार आरोपियों में अखिलेश जहां प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक है, वहीं डॉ. कमलेश आजमगढ़ जनपद में एक सरकारी अस्पताल में संविदा पर दंत चिकित्सक के रूप में तैनात है। उधर कोतवाली प्रभारी रामलखन पटेल ने बताया कि 21 का चालान कर दिया गया है। शेष आरोपियों की तलाश जारी है।