फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ड्यूटी से नदारद क्यूआरटी के तीन पुलिसकर्मी निलंबित

ड्यूटी से नदारद क्यूआरटी के तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Wed, 04 Apr 2018 10:32 PM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
ड्यूटी से नदारद क्यूआरटी के तीन पुलिसकर्मी निलंबित
अंबेडकरनगर। क्विक रिस्पांस टीम में तैनात तीन पुलिसकर्मियों के ड्यूटी से गैरहाजिर रहने पर एसपी संतोष कुमार मिश्र ने निलंबित कर दिया। गौरतलब है कि अकबरपुर नगर में कानून-व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के लिए अकबरपुर पुराने तहसील तिराहा पर क्विक रिसपांस टीम की तैनाती की गई है। मंगलवार रात एएसपी ओपी सिंह नगर का भ्रमण करते हुए पुराने तहसील तिराहा पहुंचे। यहां जांच के दौरान पाया कि क्विक रिसपांस टीम के तीन पुलिसकर्मी सुधीर कुमार, सुनील कुमार यादव व अनिल कुमार दुबे बगैर किसी सूचना के ड्यूटी से नदारद थे। एएसपी ने इसकी जानकारी एसपी को दी। एसपी संतोष कुमार मिश्र ने इसे गंभीर मानते हुए अनुशासनहीनता बताया। साथ ही तीनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। एसपी ने कहा कि किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी को अपनी ड्यूटी का निर्वहन पूरी ईमानदारी व जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करना होगा। इसमें यदि किसी ने कोताही बरती, तो उसके साथ इसी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed