{"_id":"5ac4fe7b4f1c1bbb618b5773","slug":"15228596479-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकल से रोकने पर छात्रों ने किया हंगामा, पुलिस ने लिया हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकल से रोकने पर छात्रों ने किया हंगामा, पुलिस ने लिया हिरासत में
Updated Wed, 04 Apr 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीटी (अंबेडकरनगर)। नकल से ने रोकने पर परीक्षा दे रहे दो सगे भाइयों ने अपनी उत्तर पुस्तिकाएं फाड़ दीं। इसके बाद परीक्षा कक्ष में ही हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। बाद में केंद्राध्यक्ष ने केस दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
मामला भीटी थाने के रामलखन स्नात्कोत्तर महाविद्यालय भीटी का है। कालेज में पंडित रामकुमार पांडेय ग्रामर्षि स्नातकोत्तर महाविद्यालय का सेंटर आया हुआ है। बुधवार को तृतीय पाली में बीएससी द्वितीय वर्ष के रसायन विज्ञान द्वितीय की परीक्षा थी। सभी परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे थे। इसी बीच एक कक्ष में हंगामा शुरू हो गया। विद्यालय प्रशासन के मुताबिक दो छात्र सुधाकर श्रीवास्तव व मधुकर श्रीवास्तव, जो कि सगे भाई हैं, उन्होंने अपनी उत्तर पुस्तिकाएं फाड़ दीं और जोर जोर से चिल्लाने लगे। इससे परीक्षा केंद्र पर हड़कंप मच गया। आरोप है कि जब केंद्राध्यक्ष व प्राचार्य डॉ. मृत्युंजय सिंह कक्ष में पहुंचे, तो दोनों ने उनसे भी अभद्रता की। उधर दोनों छात्रों ने आरोपों को मनगढ़ंत बताया है उनका कहना है उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। इसके बाद इस तरह का आरोप लगाए जा रहे हैं। सूचना पर पहुंची भीटी पुलिस ने दोनों छात्रों को हिरासत में ले लिया। उधर प्राचार्य ने थाने में केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। इसमें कहा गया कि दोनों छात्र नकल करने की कोशिश कर रहे थे। जब कक्ष निरीक्षकों ने उन्हें रोका, तो दोनों छात्र भड़क गए और अपनी अपनी कॉपी फाड़कर हंगामा करने लगे। एसओ मनोज पंत ने बताया कि दोनों छात्रों को थाने लाया गया है। तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।