{"_id":"5a8efbd44f1c1b3c718b6608","slug":"151932023817-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार गन्ना लदी ट्रक ने संविदा कर्मचारी को रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज रफ्तार गन्ना लदी ट्रक ने संविदा कर्मचारी को रौंदा, मौत
Updated Thu, 22 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अकबरपुर थाना अंतर्गत फैजाबाद रोड स्थित चुंगी नाका के निकट बाइक से घर जा रहे शिवबाबा विद्युत उपकेंद्र में तैनात संविदाकर्मी को तेज रफ्तार गन्ना लदे ट्रक ने रौंद दिया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उधर बाइक से घर जा रहे युवक को तेज रफ्तार जीप ने कुचल दिया। गंभीरावस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार मालीपुर थाना अंतर्गत बेलउवा बरियार गांव निवासी सुनील वर्मा (30) पुत्र रामनयन वर्मा बुधवार रात ड्यूटी करने के बाद बाइक से घर जा रहा था। वह शिवबाबा विद्युत उपकेंद्र में संविदा कर्मचारी पद पर तैनात था। वह प्रतिदिन घर से बाइक से ड्यूटी पर आया जाया करता था। बुधवार रात भी वह ड्यूटी से वापस घर जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह अकबरपुर फैजाबाद मार्ग स्थित चुंगी नाका के निकट पहुंचा, तो इसी बीच पीछे से आ रहे तेज रफ्तार गन्ना लदे ट्रक ने रौंद दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद जब तक इर्द-गिर्द के लोग मौके पर पहुंचते, चालक वाहन लेकर भाग खड़ा हुआ। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बीच एएसपी ओपी सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया और ट्रक पकड़ने के लिए पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने घेराबंदी की, तो मिझौड़ा मार्ग पर देर रात ट्रक को पकड़ लिया, लेकिन चालक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है।
उधर, सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना अंतर्गत छावनिया निवासी मोहम्मद रियाज (25) पुत्र हयात मोहम्मद गुरुवार सुबह बाइक से अकबरपुर से घर वापस जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह घर के निकट पहुंचा, तो इसी बीच सामने से आ रही जीप ने उसे कुचल दिया। गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
वहीं महरुआ थाना अंतर्गत मुकंदीपुर गांव निवासी विकास (25) पुत्र शेरसिंह बुधवार देर शाम उस समय ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया, जब वह बाइक से महरुआ से घर जा रहा था। अलीगंज थाना अंतर्गत अलीगंज निवासी शक्तिमान (16) पुत्र खुनखुन गुरुवार सुबह बाइक से टांडा जाते समय नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। अहिरौली थाना अन्तर्गत खजावां गांव निवासिनी इकराजी (50) पत्नी खुशीराम गुरुवार सुबह उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई, जब वह घर के निकट सड़क पार कर रही थी। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इकराजी की हालत गंभीर बनी हुई है।
मार्ग दुर्घटना में घायल युवक ने तोड़ा दम
अंबेडकरनगर। दो दिन पहले मार्ग दुर्घटना में घायल युवक की गुरुवार दोपहर ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। गौरतलब है कि 19 फरवरी सोमवार रात कलेक्ट्रेट के निकट बाइक व जीप के बीच हुई टक्कर में अकबरपुर थाना अंतर्गत मीरानपुर निवासी सरताज की मौत हो गई थी, जबकि उसका चचेरा भाई (18) वर्षीय वसीम पुत्र गुलाम व एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया था। गुरुवार दोपहर वसीम की भी इलाज के दौरान मौत हो गई।