फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   रिटायर्ड कानूनगो से लूट मामले का खुलासा, एक गिरफ्तार

रिटायर्ड कानूनगो से लूट मामले का खुलासा, एक गिरफ्तार

Thu, 15 Feb 2018 11:49 PM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड कानूनगो से लूट मामले का खुलासा, एक गिरफ्तार
भीटी (अंबेडकरनगर)। रिटायर्ड कानूनगो से एक पखवारे पहले दिनदहाड़े हुई ढाई लाख रुपये की लूट का अहिरौली पुलिस ने खुलासा करते हुए एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से 40 हजार रुपए, एक बाइक व एक तमंचा भी बरामद किया है। घटना में शामिल दो अन्य अभियुक्तों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गत 2 फरवरी को अहिरौली थाना क्षेत्र के सारंगपुर खोरिया नहर पुलिया के पास एक सेवानिवृत्त कानूनगो से बदमाशों ने ढाई लाख रुपया लूट लिया था। घटना के बाद बाइक सवार तीन बदमाश मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने मामले में अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया। एसपी संतोष कुमार मिश्र ने घटना के खुलासे के लिए एएसपी ओपी सिंह व सीओ भीटी अमरबहादुर को सघन पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी सौंपी। इस बीच अहिरौली पुलिस ने बुधवार शाम घटना में शामिल महरुआ थाना क्षेत्र के बरामदपुर लोहरा निवासी अरविंद निषाद उर्फ डिस्कवर को गिरफ्तार कर लिया। एसओ वासुदेव राणा, दरोगा गुड्डू राम व संतोष सिंह की अगुवाई में छापेमारी कर अभियुक्त को पकड़ने वाली टीम में स्वॉट पुलिस कर्मी भी शामिल रहे। सीओ भीटी अमरबहादुर ने बताया कि अभियुक्त के कब्जे से लूट का 40 हजार रुपये तथा घटना में प्रयुक्त बाइक की नंबर प्लेट, एक बिना नंबर प्लेट की बाइक, 315 बोर का एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है। घटना में शामिल दो अन्य अभियुक्तों की तलाश में छापेमारी चल रही है। जल्द ही उन्हें भी हिरासत में ले लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed