फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   महिला की गला दबाकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

महिला की गला दबाकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 05 Feb 2018 10:16 PM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
महिला की गला दबाकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम
अंबेडकरनगर। घास काटने गई महिला की कुछ हत्यारों ने गला दबाकर हत्या की और शव गन्ने के खेत में फेंक दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में मृतका के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा है। हत्या के कारण की जानकारी पुलिस को नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

घटना अहिरौली थाना अंतर्गत नरायनपुर दामूपुर गांव की है। रविवार शाम गांव निवासिनी कलावती उर्फ शकुंतला (45) पत्नी विजय कुमार घास काटने के लिए गांव के बाहर गई थी। देर शाम तक जब वह वापस घर नहीं लौटी तो परिवारीजनों में चिंता होने लगी। कलावती का पुत्र अनिल ग्रामीणों के साथ उसकी तलाश में निकल पड़ा। देर रात्रि जब वे सभी गांव के बाहर स्थित एक खेत में पहुंचे तो वहा महिला का खुरपा व घास काटने के अन्य उपकरण पड़े मिले। इससे उन्हें कुछ आशंका हुई। इसके कुछ दूर पर स्थित गन्ने के खेत के पास पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। कलावती का शव खेत में पड़ा हुआ था। उसके गले में एक गमछा लिपटा था। अनुमान लगाया जा रहा है कि गमछा से उसका गला दबाकर हत्या की गई।
विज्ञापन

देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। इस बीच जानकारी होने पर अहिरौली थाना प्रभारी वासुदेव राणा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लेने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवारीजनों में रोना पीटना मचा है। सोमवार शाम एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। मृतका के पुत्र अनिल की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। हत्या के कारण की जानकारी नहीं हो सकी है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed