फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   सरयू नदी में पलटी कार, दंपती समेत तीन की मौत

सरयू नदी में पलटी कार, दंपती समेत तीन की मौत

Sat, 16 Dec 2017 10:17 PM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
सरयू नदी में पलटी कार, दंपती समेत तीन की मौत
सरयू में गिरी कार, दंपती समेत तीन की मौत
विज्ञापन

राजेसुल्तानपुर। क्षेत्र के कम्हरियाघाट पीपा पुल से अनियंत्रित एक कार शुक्रवार रात सरयू नदी में गिर गई। इस हादसे में दंपती सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मछुवारों ने मशक्कत कर दो लोगों को जीवित निकाल लिया। सूचना पर पहुंची राजेसुल्तानपुर पुलिस ने जेसीबी से कार को नदी से बाहर निकलवाया। कार से तीनों शव बरामद हुए।

छानबीन के दौरान पता चला कि घटनास्थल गोरखपुर जिले के बेलघाट क्षेत्र में पड़ता है। इस पर स्थानीय पुलिस ने शव व कार बेलघाट पुलिस के हवाले कर दिया। हादसे के बाद कम्हरियाघाट व आसपास काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गोरखपुर जनपद में बेलघाट क्षेत्र के दुहटिया निवासी रामाज्ञा अपनी पत्नी व रिश्तेदार समेत पांच लोगों के साथ कार से शुक्रवार को इलाहाबाद गए थे। रात करीब नौ बजे घर लौटते समय कम्हरियाघाट स्थित पीपे पुल से होकर गुजरने के दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर सरयू नदी में पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज आवाज के साथ कार के नदी में गिरने से आसपास मौजूद मछुवारे भागकर घटनास्थल पहुंचे तो देखा कि एक कार पानी में डूब रही है। उसमें से लोग चीख रहे थे। कार का एक दरवाजा खुल जाने के चलते उसमें से दो लोगों के सिर बाहर दिखाई पड़ रहे थे। मछुवारे तत्काल नदी में उतर गए। पानी में डूब रहे अभय कुमार निवासी दुहटिया व उनके रिश्तेदार रामभगत को जीवित निकाल लिया। अन्य तीन लोग कार समेत पानी में डूब गए।

इस बीच सूचना राजेसुल्तानपुर पुलिस को मिल गई। एसओ केके यादव घटनास्थल पहुंचे और जेसीबी बुलवाकर उसकी मदद से कार को बाहर निकाला। कार से रामाज्ञा यादव (42) निवासी दुहटिया, थाना बेलघाट व उनकी पत्नी हौसिला देवी (40) व एक रिश्तेदार नंद किशोर (45) निवासी सिगंहा थाना गोला जिला गोरखपुर के शव बरामद हुए।


इस बीच वहां कम्हरिया घाट व आसपास के तमाम लोग पहुंच गए। छानबीन में पता चला कि घटनास्थल गोरखपुर जनपद की सीमा में है। इसके बाद राजेसुल्तानपुर पुलिस ने शव व वाहन को गोरखपुर की बेलघाट थाना पुलिस के हवाले कर दिया। इससे पहले आलापुर सीओ केके मिश्र ने भी रात में घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed