फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   मंगल हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

मंगल हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 16 Dec 2017 10:17 PM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
मंगल हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार
हत्या का आरोपी गिरफ्तार, लूट के रुपये मिले नहीं
विज्ञापन

राजेसुल्तानपुर। क्षेत्र के मांझा कम्हरिया गांव में हुई मंगल निषाद की हत्या के आरोपी सुरेन्द्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया लेकिन लूट के 60 हजार रुपये बरामद नहीं हो पाए हैं। यह घटना तीन दिन पूर्व हुई थी। मंगल की गांव के बाहर एक झोपड़ी में सोते समय धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई थी।

उसके पास मौजूद 60 हजार रुपये भी अभियुक्तों लूट लिए थे। मृतक के भाई बलदेव निषाद ने मांझा कम्हरिया निवासी सुरेन्द्र के विरुद्ध तहरीर दी। उसे घटना के बाद झोपड़ी से भागते देखा गया था। शनिवार को पुलिस ने गढ़वल बाजार से आरोपी सुरेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि मंगल उसकी पत्नी से बातचीत करता था।
विज्ञापन


उसे मंगल के नाजायज संबंधों का संदेह था। इसके चलते उसने फावड़े से मंगल की हत्या कर दी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर गन्ने के एक खेत से फावड़ा बरामद कर लिया लेकिन मंगल की हत्या के बाद लूटे गए 60 हजार रुपयों में कुछ भी बरामद नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed