फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   तहसीलों में उमड़े 520 फरियादी, 29 का मौके पर निस्तारण

तहसीलों में उमड़े 520 फरियादी, 29 का मौके पर निस्तारण

Wed, 06 Dec 2017 12:19 AM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
तहसीलों में उमड़े 520 फरियादी, 29 का मौके पर निस्तारण
तहसीलों में उमड़े 520 फरियादी
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। निकाय चुनाव के बाद मंगलवार को जिले की सभी पांच तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें कुल 520 फरियादी अपनी-अपनी समस्याएं लेकर संबंधित तहसील पहुंचे। 29 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। भीटी तहसील दिवस की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील दिवस में आने वाली समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए।
भीटी प्रतिनिधि के अनुसार डीएम अखिलेश सिंह ने कहा कि, संपूर्ण समाधान दिवस में बड़ी उम्मीदों के साथ फरियादी आते हैं। ऐसे में उनकी समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने लंबित समस्याओं का अतिशीघ्र निस्तारण करने का निर्देश दिया। कहा कि, योजनाओं का पात्रों को सुचारु ढंग से लाभ दिलाया जाए। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत लोगों से खुले में शौच नहीं करने का आह्वान किया। इस मौके पर कुल 125 शिकायतें आईं, जिसमें मात्र चार समस्याओं का निस्तारण मौके पर किया जा सका। इस दौरान एसपी संतोष कुमार मिश्र, डीडीओ मथुरा प्रसाद मिश्र, एसडीएम राजेश श्रीवास्तव, बीएसए अतुल कुमार सिंह, डीआईओएस विनोद सिंह, युवा कल्याण अधिकारी जेपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार, एडीएम गिरिजेश त्यागी की मौजूदगी में कुल 133 शिकायतें आईं। इसमें चार का मौके पर निस्तारण किया जा सका। इस दौरान एसडीएम राजमुनि यादव, बीडीओ राजीव कुमार समेत सभी थानाध्यक्ष मौजूद रहे। टांडा प्रतिनिधि के अनुसार सीडीओ ओपी आर्य की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में कुल 74 शिकायतें आईं। इसमें से मात्र दो का ही मौके पर निस्तारण हो सका। इस दौरान एसडीएम नरेंद्र सिंह, सीओ वीके श्रीवास्तव समेत सभी थानाध्यक्ष मौजूद रहे। जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम विवेक मिश्र की मौजूदगी में कुल 75 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। इसमें से आठ शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। इस मौके पर सीओ छदामीलाल, तहसीलदार सुदामा वर्मा आदि मौजूद रहे। अकबरपुर में एसडीएम हरीराम की मौजूदगी में 113 शिकायतें आईं। इसके सापेक्ष 11 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। इस दौरान सीओ धर्मेंद्र सचान, कोतवाल मनोज पंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed