{"_id":"5a26ea3a4f1c1baf678bff12","slug":"15124999019-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर ग्रामीण की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर ग्रामीण की मौत
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर ग्रामीण की मौत
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के पहितीपुर श्रवणक्षेत्र मार्ग पर मंगलवार शाम सड़क पार कर रहे साइकिल सवार ग्रामीण की ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के माधवपुर निवासी कामता प्रसाद वर्मा (55) मंगलवार को साइकिल से पहितीपुर गए थे। शाम छह बजे वह वापस घर लौट रहे थे। अकबरपुर पहितीपुर मुख्य मार्ग से जैसे ही श्रवणक्षेत्र सड़क पर मुड़े तभी एक बाइक सवार ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिरे तो पीछे से आ रही गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर कुचल गए। हादसे में कामता प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर यूपी-100 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद बाइक सवार बाइक लेकर व ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।