{"_id":"5a26ea364f1c1bc8678bfd14","slug":"15124998973-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारातियों से भरी कार अनियंत्रित होकर पलटी, बालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारातियों से भरी कार अनियंत्रित होकर पलटी, बालक की मौत
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारातियों की कार पलटी, बालक की मौत
अंबेडकरनगर। अहिरौली थाना क्षेत्र में असगवां बाजार के पास मंगलवार सुबह बारातियों से भरी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार एक बालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में पिता-पुत्र समेत छह लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
फैजाबाद के गोसाईगंज से सोमवार देर शाम एक बारात सुल्तानपुर गई थी। मंगलवार सुबह कार से एक ही परिवार के लोग वापस लौट रहे थे। अंबेडकरनगर में अहिरौली थाना अंतर्गत असगवां गांव के पास सुबह सात बजे कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई। स्थानीय लोगों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला, मगर तब तक सात वर्षीय विनायक पुत्र महेश की मौत हो चुकी थी। उसके पिता महेश (34) व मां शीला (32), इनके छोटा पुत्र चार वर्षीय कार्तिक के अलावा दिनेश कुमार गुप्ता (32), रमेश (36), वंदना (30) पत्नी दिनेश, आठ वर्षीय देवांशी पुत्री रमेश, तीन साल की सीबी पुत्री दिनेश घायल हो गए। घायलों को निकटवर्ती एक अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत की गंभीरता देखते महेश व सीमा को जिला अस्पताल फैजाबाद रेफर कर दिया गया। हादसे की जानकारी मिलने पर अहिरौली पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसओ अहिरौली वसुदेव राणा ने बताया कि, शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ ने बताया कि, कार परिवार का ही कोई सदस्य चला रहा था।
उधर, जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार मालीपुर के ताराखुर्द गांव निवासी अनिल कुमार (52) अपने पुत्र शिखर (14) के साथ बाइक से मालीपुर से सोमवार देर शाम घर जाते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से घायल हो गए। पिता-पुत्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बेवाना निवासी मोनू (18) पुत्र राजेंद्र व रिंकू (20) पुत्र कुलदीप सोमवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से लौटते समय बरधाभिउरा गांव के पास सड़क पर गिरने से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां मोनू की हालत गंभीर बनी हुई है। टांडा के पियारेपुर निवासी संगम (22) पुत्र अशोक व राकेश (25) पुत्र लालचंद्र सोमवार देर शाम एक ही बाइक से टांडा से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से घायल हो गए। दोनों को पहले सीएचसी टांडा, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।