{"_id":"5a26ea2c4f1c1bb34a8b4599","slug":"15124998873-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से लाखों के आभूषण चोरी में केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक से लाखों के आभूषण चोरी में केस दर्ज
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक की डिक्की से आठ लाख के गहने चोरी
अंबेडकरनगर। दुकान बंद करने के बाद माल लेकर घर लौट रहे एक सर्राफ की बाइक की डिक्की से चोरों ने आठ लाख रुपये कीमत के गहने उड़ा दिए। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि, मसेना गांव निवासी अनिल कुमार सोनी की रामनगर चौक में आभूषण की दुकान है। प्रतिदिन की तरह सोमवार शाम करीब सात बजे वह दुकान बंद कर आभूषण बाइक की डिक्की में रखकर घर के लिए रवाना हुए थे। अपनी दुकान से कुछ दूरी पर स्थित कपड़े की एक दुकान के सामने बाइक खड़ी करके अनिल खरीदारी करने लगे। इसी बीच बदमाशों ने बाइक की डिक्की तोड़कर उसमें रखा गहनों से भरा बैग उड़ा दिया। कपड़े खरीदकर अनिल बाइक के पास पहुंचे तो डिक्की टूटी देखकर सन्न रह गए। उन्होंने शोर मचाया तो वहां भीड़ लग गई। व्यापारियों ने यूपी-100 को सूचना दी। इस पर कुछ ही देर में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और छानबीन शुरू की मगर बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित अनिल कुमार सोनी के मुताबिक, बैग में करीब आठ लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के गहनों के साथ ही दुकान की चाभियां भी रखी थीं। पीड़ित ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी। एसओ रामअवतार ने बताया कि, अज्ञात के विरुद्ध चोरी का मुकदमा दर्ज करके छानबीन की जा रही है।