{"_id":"5a22ede24f1c1b60678bee67","slug":"15122386891-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल की रेलिंग से लटकता मिला दिव्यांग का शव, सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुल की रेलिंग से लटकता मिला दिव्यांग का शव, सनसनी
Updated Sat, 02 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीटी (अंबेडकरनगर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भीटी के मजरा बनखोदवा में शनिवार को एक दिव्यांग युवक का शव गमछे के सहारे बिसुही नदी के पुल की रेलिंग से संदिग्ध हालात में लटकता मिला। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। जानकारी पर परिवारीजन भी रोते बिलखते मौके पर पहुंचे।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बनखोदवा मजरा निवासी धर्मराज (26) पुत्र बच्चूलाल शनिवार सुबह करीब 9 बजे घर से निकला था। वह पैरों से दिव्यांग था, जिसके चलते वह ट्राई साइकिल से चलता था।
कुछ देर बाद परिवारीजनों को ग्रामीणों से सूचना मिली की धर्मराज का शव बिसुही नदी के पुल की रेलिंग से लटक रहा है। थोड़ी देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। जानकारी होने पर भीटी पुलिस भी मौके पर पहुंची। एसओ वकील सिंह यादव ने बताया कि परिवारीजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।