{"_id":"5a22eb234f1c1bc45b8b9d16","slug":"15122379866-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौलते तेल में गिरा किशोर, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खौलते तेल में गिरा किशोर, हालत गंभीर
Updated Sat, 02 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। वैवाहिक आयोजन के दौरान कढ़ाई में खौलते तेल में एक किशोर गिर पड़ा। जब तक उसे बाहर निकाला जाता, तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत फरीदपुर में शुक्रवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक किशोर कढ़ाई में खौलते तेल में गिर पड़ा। बताया जाता है कि गांव में वैवाहिक आयोजन था। बारातियों के लिए खाने आदि की व्यवस्था हो रही थी। कढ़ाई में पूड़ी तली जा रही थी।
इसी बीच गांव निवासी नाटे (16) पुत्र रामभगन वहां पहुंच गया। बताया जाता है कि उसका पैर फिसल गया और वह कढ़ाई में खौलते तेल में गिर पड़ा। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार पर आननफानन में उसे कढ़ाई से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था।
विज्ञापन
आननफानन में बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।