फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ननिहाल आई बालिका की तेज रफ्तार पिकअप से कुचलकर मौत

ननिहाल आई बालिका की तेज रफ्तार पिकअप से कुचलकर मौत

Wed, 22 Nov 2017 01:30 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
ननिहाल आई बालिका की तेज रफ्तार पिकअप से कुचलकर मौत
पिकअप से कुचलकर मासूम की जान गई
विज्ञापन


राजेसुल्तानपुर/जलालपुर। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के मदैनिया बाजार में ननिहाल आई एक मासूम बालिका की तेज रफ्तार पिकअप से कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद अनियंत्रित वाहन पलट गया। ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

उधर, जलालपुर बाजार में अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर महिला की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



राजेसुल्तानपुर प्रतिनिधि के अनुसार, आजमगढ़ के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के हूसेपुर निवासी बबलू जायसवाल की पत्नी अपनी चार वर्षीय पुत्री अंशी के साथ सोमवार को क्षेत्र के मदैनिया स्थित मायके आई थी। मंगलवार सुबह सवा छह बजे अंशी अपने नाना रमेश जायसवाल के घर के बाहर खेल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच कम्हरिया की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। वाहन की गति इतनी तेज थी कि अंशी के चपेट में आने के बाद वो पलट गया। स्थानीय लोगों ने अंशी को तत्काल सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद भागने की कोशिश कर रहे चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष कृष्णकांत यादव ने बताया कि, बिलरियागंज निवासी चालक अब्दुल अजीज को हिरासत में ले लिया गया है। रमेश जायसवाल की तहरीर पर केस दर्ज कर चालक का चालान कर दिया गया।

राजेसुल्तानपुर के सम्मनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकरोहर निवासिनी लक्ष्मी (40) मंगलवार को अपनी 12 वर्षीय पुत्री मोना का इलाज कराने नगपुर जा रही थी। जलालपुर पहुंचकर वह टैक्सी पकड़ने के लिए आगे बढ़ी थी कि तभी बैंक ऑफ बड़ौदा के पास एक बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने लक्ष्मी को कुचल दिया।


चीखपुकार के बीच चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग गया। स्थानीय नागरिकों ने महिला को तत्काल एक निजी चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। लक्ष्मी के भाई गुलाब चंद्र जायसवाल निवासी फरीदपुर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed