{"_id":"59f7661e4f1c1bc8678b8693","slug":"15093858426-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावर कारपोरेशन की लापरवाही से गई बालक की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पावर कारपोरेशन की लापरवाही से गई बालक की जान
Updated Mon, 30 Oct 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूटकर गिरे तार से बालक को लगा करंट, मौत
जलालपुर। पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही के चलते बालक की जान चली गई। सम्मनपुर क्षेत्र में टूटकर गिरे बिजली के तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से सोमवार सुबह 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। इस हादसे से ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने पावर कॉर्पोरेशन अधिकारियों व कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर मामला शांत कराया। बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह हादसा सम्मनपुर थानान्तर्गत सुल्तानपुर तुलसीपुर गांव में सोमवार सुबह हुआ। गांव निवासी राजेश का 10 वर्षीय पुत्र पंकज बाहर खेलने जा रहा था। घर से निकलकर वह गली में पहुंचा जहां बिजली का तार टूटकर कर जमीन पर पड़ा था। बालक विद्युत तार की चपेट में आ गया जिसमें करंट प्रवाहित था। इससे बालक तार से चिपक गया। सूचना पर परिवारीजनों के साथ आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने बालक को तार से अलग किया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। यह जान परिवारीजन बिलखने लगे। मौक पर एकत्र ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों व कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कहा कि जर्जर हो चुके तार को बदलने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। वह तार टूटने से करंट की चपेट में आए बालक की मौत हो गई।
हादसे की सूचना पर सम्मनपुर एसओ देवीचरण मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की मांग कर रहे ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली। तहरीर मिलती है, तो कार्रवाई की जाएगी। उधर अधिशासी अभियंता (विद्युत) एके यादव का कहना था कि घटना की जानकारी नहीं है। इस बारे में जानकारी कराएंगे। किसी स्तर पर विभागीय लापरवाही पायी गई तो कार्रवाई की जाएगी।