फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   माध्यमिक विद्यालयों की जांच के लिए गठित हुई दो सदस्यीय पांच टीमें

माध्यमिक विद्यालयों की जांच के लिए गठित हुई दो सदस्यीय पांच टीमें

Thu, 05 Oct 2017 12:04 AM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
माध्यमिक विद्यालयों की जांच के लिए गठित हुई दो सदस्यीय पांच टीमें
माध्यमिक विद्यालयों की जांच को दो सदस्यीय पांच टीमें गठित
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र के लिए आवेदन करने वाले जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों की स्थलीय जांच के लिए डीएम के निर्देश पर डीआईओएस कार्यालय ने पांच टीमों का गठन कर दिया है। प्रत्येक टीम में दो-दो सदस्य शामिल हैं।

ये टीमें विद्यालयों में पहुंचकर न सिर्फ स्थलीय निरीक्षण करेंगी बल्कि विद्यालयों द्वारा माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड की गई सभी जानकारियों का मिलान भी करेंगी। सभी टीमों को 15 अक्तूबर तक जांच रिपोर्ट डीआईओएस कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों के निर्धारण में पारदर्शिता लाने के लिए इस बार शासन ने माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर आवेदन करने का निर्देश जारी किया था। साथ ही यह भी कहा गया था कि वेबसाइट पर विद्यालय से संबंधित सभी जानकारियां भी अपलोड की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर जिले के समस्त माध्यमिक विद्यालयों द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया गया। अब ऐसे सभी विद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण कराए जाने की प्रक्रिया जिले में प्रारंभ हो गई है।

संबंधित विद्यालयों के स्थलीय निरीक्षण में किसी प्रकार की बाधा न हो, इसके लिए डीएम के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने गत दिवस ही पांच टीमों का गठन किया है। प्रत्येक टीम में दो-दो सदस्य शामिल किए गए हैं।

डीआईओएस विनोद सिंह ने बताया कि जिन टीमों का गठन किया गया है, उनमें सुमित्रा देवी व दशरथ सिंह अकबरपुर तहसील, अनुपमा उपाध्याय व प्रेमावती वर्मा आलापुर तहसील, तारा वर्मा व स्नेहलता वर्मा भीटी तहसील, प्रमिला वर्मा व किरन सिंह टांडा तहसील तथा सुरेशलाल श्रीवास्तव व मनोकानिका यादव जलालपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाले माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण करेंगे।


इन टीमों द्वारा न सिर्फ स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा बल्कि उसका मिलान उन जानकारियों से भी किया जाएगा जो वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। सभी टीमों को 15 अक्तूबर तक जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed